script

दूषित पानी पिने से गांव के 15 लोगों को डायरिया, ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाया लापरवाही का आरोप

locationबिलासपुरPublished: Jun 30, 2022 04:57:58 pm

Submitted by:

CG Desk

बिलासपुर के एक गांव में दूषित पानी पिने से कई लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों ने सरपंच पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर….

photo_6192617455671685776_x.jpg

बिलासपुर। जिले के एक गांव में दूषित पानी पीने से कई लोगों को डायरिया हो गया है। दरअसल मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरसेनी के स्कूल पारा में दूषित पानी पीने से 10-15 लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। जानकारी मिली है की बीते दो दिनों से गांव में डायरिया फैला हुआ है। स्वस्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर काम में कोताही का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार दूषित पानी पीने की वजह से गांव के 10-15 लोग बीमार हो गए। जिसके बाद गुरुवार की सुबह 7 लोगों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज अभी चल रहा है। वहीँ बाकी के 5 लोगों को परेशानी बढ़ता देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मस्तूरी स्वास्थ केंद्र में भर्ती मरीजों में विकास बर्मन, आदित्य मरकाम, दुरपति कैवर्त, सीतल कुमार कैवर्त, ज्योति मरावी, सिया बाई, आरव मरकाम भर्ती हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की है की गांव के सरपंच पानी की समस्या का निराकरण नहीं करते हैं और ना ही किसी की सुनते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हैं की सरपंच के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से ही गावं में ये समस्या हुई है।

इस गंभीर मामले पर बीएमओ नन्दराज कंवर का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले 3 दिनों से गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज कर रही है। कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने के बाद आज 7 लोगों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो