script

बच्चों से लेकर बड़े तक सभी रंगों में डूबे, सुबह से देर रात तक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बांटी खुशियां

locationबिलासपुरPublished: Mar 24, 2019 03:29:16 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

रंगोत्सव की रही धूम: जगह-जगह हुए फाग के कार्यक्रम

holi

बच्चों से लेकर बड़े तक सभी रंगों में डूबे, सुबह से देर रात तक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बांटी खुशियां

बिलासपुर. होली का पर्व गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-गुलाल लगाकर लोगों ने रंगोत्सव में स्नेह के रंग एक-दूसरे पर लगाते हुए खुशी जाहिर की। लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी हर तरह के रंग लगाकर रंगोत्सव का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने भी इस उत्सव को अपने तरह से मनाते हुए पिचकारी में रंग भरकर लोगों पर रंग डाले। गुब्बारे में भी रंग भरकर लोगों को रंगते रहे। पूरे दिन होली है…, हैप्पी होली…, बुरा न मानो होली है…के स्वर गूंजते रहे।
होली के अवसर पर शहर में चारों ओर धूम मची रही। बच्चे-बड़े सभी इस उत्सव में एक-दूसरे को रंग लगाते रहे। वहीं गली-मोहल्लों में भी होली का हुडदंग देखने को मिला। इसके अलावा लोग अपने नाते-रिश्तेदारों के घर भी होली खेलने के लिए पहुंचे। बच्चों की टोली, बड़ों की टोली, महिलाओं व गल्र्स की टोली सभी रंग खेलते हुए होली के रंग में रंगे रहे। सुबह से शाम तक लोग होली पर्व मनाते रहे। पूरे दिन रंग ही रंग का माहौल रहा। सभी आपसी बैर मिटाकर होली के स्नेह के रंग में रंगे रहे।
होली के गीतों पर झूमते रहे लोग
होली रे होली, रंगों की होली…, होली के दिन दिल मिल जाते है…, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा…, होली आई रे कन्हाई…जैसे होली के गीतों को गाते हुए लोगों ने होली के पर्व का आनंद लिया। वहीं कुछ जगहों पर लोग होली के गीतों पर नाचते रहे। नगाड़े धुन ने माहौल को होलियाना रंग में रंग दिया।
पारंपरिक व्यंजनों का चखा स्वाद
होली के उपलक्ष्य में घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। चटपटे व्यंजनों में दही बड़ा, भजिया, आलू गुंडा, पकोड़ा जैसे व्यंजन बनाए गए। इसके साथ ही गुझिया, मिठाई, रसमलाई व कई मीठे व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

ट्रेंडिंग वीडियो