script..लो अब चुनाव में गांजा भी बंटने लगा, लोकसभा के पहले पकड़ी गई गांजे की इतनी बड़ी खेप की देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी | Police caught hemp of Rs 70 lakh being brought for use in the election | Patrika News

..लो अब चुनाव में गांजा भी बंटने लगा, लोकसभा के पहले पकड़ी गई गांजे की इतनी बड़ी खेप की देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

locationबिलासपुरPublished: Mar 17, 2019 11:10:05 am

Submitted by:

BRIJESH YADAV

चुनाव में शराब बंटना तो सुना था लेकिन देश के इस प्रदेश में 70 लाख का गांजा चुनाव के लिए लाया जा रहा था।

Police seized hemp, to be used for Lok Sabha elections

लोकसभा के पहले पकड़ी गई गांजे की इतनी बड़ी खेप की देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

जशपुरनगर/कुनकुरी/फरसाबहार. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात और शनिवार को सुबल गांजा तस्करी मामले में जशपुर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही सामने आई हैै। जशपुर जिले के कुनकुरी और तपकरा पुलिस ने दो गांजा तस्कर समूहों को अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने तस्करों के पास से कुल 50 लाख 20 हजार का गांजा जप्त किया है, जो जशपुर जिले में अब तक हुई कार्यवाही में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। लगभग 18 घंटे के अंदर हुई इस कार्यवाही के दोनों मामलों में जशपुर एसपी शंकर लाल बघेल के नेतृत्व में जशपुर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस को संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही रही।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्यवाही शुक्रवार देर शाम कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सलियाटोली में हुई। एसडीओपी मनीष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुनकुरी पुलिस की टीम ने 2 क्विंटल 28 किलो गांजा जप्त किया है। एनएच 43 पर हुई इस कार्यवाही में जप्त गांजे की कीमत 34 लाख 20 हजार बताई गई है, जो जशपुर जिले की अबतक में सबसे बड़ी कार्यवाही है। इस कार्यवाही के बाद ओडि़शा से गांजे की तस्करी लगातार किए जाने का बडा खुलासा भी हुआ है। आरोपी गांजा लेकर बिहार की ओर जा रहे थे। संदेह पर पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो महेंद्रा पिकअप में 2 क्विंटल 28 किलो गांजा पाया गया। पिकअप का डाला लंबा होने पर पुलिस को आशंका हुई। यह एक पखवाड़े में तीसरी बड़ी कार्यवाही है। यह भी माना जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा चुनाव के लिए ला रहे थे।
बोलेरों में 165 किलो गांजा के साथ दो लोग पकड़ाए
तपकरा. गांजा तस्करी का दूसरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें पुलिस ने 165 किलो गांजा जप्त किया है। जप्त गांजा की कीमत लगभग 17 लाख आंकी गई है। वहीं अंतरराज्जीय बाजार में यहां जप्त गांजे की कीमत लगभग 23 लाख बताई जा रही है। तपकरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडि़शा सीमा से लगे लावाकेरा में 165 किलो गांजा जप्त किया है।
पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान सीमा और सीमा से लगे क्षेत्रो में चेकिंग के लिए प्वांइट बनाए गए हैं और लगातार वाहनों की चेकिंग हो रही है। संदिग्ध बोलेरो वाहन को जब रोका गया और चेक किया गया तो गांजे के पैकेट पाए गए। जिसका वजन 165 किलो है। इस मामले में पूलिस ने 2 लोगो को हिरासत में लिया है जिसमे एक नाबालिग है। पुलिस ने पुलिस ने मामले में बिहार के आरोपी संतोष सिंह उफ मुन्न सिंह पिता बासरूपन सिंह 42 निवासी किरकिंडा जिला रोहतास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को अभिरक्षा में लेते हुए पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
Police caught <a  href=
hemp of Rs 70 lakh being brought for use in the election” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/17/19_4293620-m.jpg”>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो