scriptझुंड बनाकर सड़क पर घूम रहे थे युवक पुलिस ने बीच चौराहे पर बनाया मुर्गा | Police punished youth on the road | Patrika News

झुंड बनाकर सड़क पर घूम रहे थे युवक पुलिस ने बीच चौराहे पर बनाया मुर्गा

locationबिलासपुरPublished: Apr 03, 2020 08:11:52 pm

Submitted by:

Murari Soni

 चौक चौराहों पर तैनात होकर पुलिस ने बेवजह घूमने वालों को बनवाया मुर्गा, लगवाई कनबुच्ची , सरकंडा पुलिस ने जब्त की 30 बाइकें

police become strict

police become strict,police become strict,police become strict

 बिलासपुर. कोविड- 19 के संक्रमण को रोकने के लिए जारी कवायद के बीच लॉक डॉउन में खरीदारी के लिए मिली छूट के समय शहर में बेवजह घूमने वालों को नहीं सुधरने पर अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह थानेदारो और कर्मचारियों ने नेहरू चौक पर बुलवाया। कर्मचारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। चौक चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बेवजह घूतने वाले सैकड़ों लोगों को मुर्गा बनवाया और कनबुच्च्ी लगवाई। वहीं सरकंडा पुलिस ने ३० लोगों की बाइकें जब्त की है। लॉक डॉउन और धारा १४४ का पालन कराने पुलिस ने घूमने वालों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इसके बाद भी लोग नहीं मने तो उनके खिलाफ धारा १८८ के तहत अपराध भी दर्ज किए गए। पिछले १२ दिनों से लगातार समझाइश देने के बाद लोगों के नहीं सुधरने पर शुक्रवार सुबह एएसपी ओपी शर्मा व संजय धु्रव ने सीएसपी , प्रशिक्षु डीएसपी , थानेदारों और कर्मचारियों को नेहरू चौक पर बुलवाया। ८ बजे अधिकारियों ने कर्मचारियों को चौक चौराहों पर तैनात रहने और बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि खरीदारी के लिए मिले समय में ही घूमने वाले बाहर निकलते हैं। एेसे में जांच कर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। अधिकारियों के आदेश के बाद सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रशिक्षु डीएसपी , थानेदार और कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। चौक चौराहों पर तैनात होकर अधिकारियों ने बेवजह घूमने वाले लोगों को पकड़ा। बीच चौक पर लोगों को मुर्गा बनवाया गया और कनबुच्ची कनाई गई। अरपा पार घूमने वाले ३० लोगों की बाइकें जब्त सरकंडा पुलिस ने चौक चौराहों पर चेकिंग पाइंट लगाकर आने जाने वालों के आईकार्ड और घरों से निकलने के कारण पूछे। दोपहर १२ बजे तक हुई जांच में पुलिस ने बेवजह घूमने वाले ३० लोगों की बाइकें जब्त की। वही ५ घंटे की जांच कार्रवाई में १०० से अधिक लोगों से जुर्मानावसूल किया गया। एसपी समेत राजपत्रित अधिकारियों ने किया पैदल मार्च शुक्रवार शाम तोरवा थाना क्षेत्र से एसपी प्रशांत अग्रवाल समेत राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचरियों ने पैदल मार्च किया। एसपी ने लोगों को बताया कि घरों में रहने से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इसके साथ ही एसपी ने तोरवा क्षेत्र से शहर में निगरानी रखने ड्रोन कैमरा को आपरेट किया। गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही पुलिस ने भी किया पैदल मार्च गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस ने शुक्रवार शाम तीनों थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। एएसपी प्रतिभा तिवारी के निर्देशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी कि बेवजह घूमते पाए जाने पर उनके खिलाफ अपराध दर्ज हो सकता है। वहीं दिनभर जांच और चालानी कार्रवाई हुई। पुलिस ने ४३ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो