पुलिस पेट्रोल पंप में पुलिस कर्मियों को बिना मास्क मिलता है पेट्रोल, आम लोगों पर नियम लागू
- कलेक्टर के आदेश के बाद पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पम्प सहित सभी पेट्रोल पम्प में बिना मास्क लगाए लोगों को पेट्रोल नहीं देना का आदेश है।

बिलासपुर. पुलिस पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरवाने वालों के लिए दो नियम प्रभावी है। पुलिस या पुलिस परिवार के सदस्य अगर पेट्रोल भरवाने जाएं तो उन्हें बिना मास्क के ही पेट्रोल दिया जाता है, लेकिन अगर आम व्यक्ति मास्क न लगाए तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाता। पुलिस चल रहे दोहरे नियम के विषय में जब उच्चाधिकारियों से बात की गई तो वह मामले में संज्ञान लेने का हवाला देते रहे हैं।
कलेक्टर के आदेश के बाद पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पम्प सहित सभी पेट्रोल पम्प में बिना मास्क लगाए लोगों को पेट्रोल नहीं देना का आदेश है। पुलिस पेट्रोल पम्प में इस आदेश का कड़ाई से पालन भी हो रहा है लेकिन यह आदेश केवल आम लोगों के लिए ही लागू है।
पुलिस के जवान या पुलिस परिवार का कोई भी सदस्य बिना मास्क के पहुंच जाए तो उसे पेट्रोल दिया जाता है और मास्क भी नहीं पूछा जाता। वहीं एक्का दुक्का आम लोग बिना मास्क लगाए अगर पेट्रोल पम्प पहुंच जाएं तो पेट्रोलकर्मी उन्हें नियम का लम्बा चौड़ा पाठ पढ़ाते हुए मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं का कह चलता कर देते हैं।
मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं का नियम सभी के लिए लागू है। अगर पुलिस के जवानों या पुलिस परिवार के सदस्यों को बिना मास्क पेट्रोल दिया जा रहा है तो मामले में संझान लिया जाएगा।
- धनेन्द्र ध्रुव, आरआई
अब पाइए अपने शहर ( Bilaspur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज