scriptजकांछ छोड़ी, महीने भर से वेटिंग में संतोष, सियाराम, 23 को हो सकती है कन्फर्म | Political stir up before Lok Sabha elections | Patrika News

जकांछ छोड़ी, महीने भर से वेटिंग में संतोष, सियाराम, 23 को हो सकती है कन्फर्म

locationबिलासपुरPublished: Feb 21, 2019 02:16:55 pm

Submitted by:

BRIJESH YADAV

लोकसभा चुनाव के पहले सियासी हलचल तेज, पढ़ें पूरी खबर

Political stir up before Lok Sabha elections

जकांछ छोड़ी, महीने भर से वेटिंग में संतोष, सियाराम, 23 को हो सकती है कन्फर्म

बिलासपुर . जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का साथ छोड़ चुके पांच विस प्रत्याशी जल्द ही कांग्रेस प्रवेश करने की चर्चा है। बताया जाता है इनको २३ फरवरी से होने वाली संकल्प शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री ,लोकसभा चुनाव के प्रभारी रविन्द्र चौबे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की तैयारी चल रही है।
विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक, ब्रजेश साहू ,पूर्व विधायक भाठापारा चैतराम साहू, चंद्रभान बारमते आदि की कांग्रेस में प्रवेश करने की तैयारी की चर्चा है। चर्चा शुरु होने के बाद जोगी इन सभी को पार्टी से निलंबित कर चुके हैं। पार्टी में शामिल होता देख कांग्रेस नेता इनका विरोध करने लगे।
क्योंकि ये लोग जहां से चुनाव लड़े थे वहां के कांग्रेस नेता इनके आने से अपनी जमीन खिसकते देख घबरा गए। हाईकमान से सहमति मिलने के बाद कांग्रेस इनको लोकसभा चुनाव के हिसाब से कांग्रेस प्रवेश करा रही है। कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए २३ फरवरी को संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसमें जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कराने की तैयारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो