scriptप्राचार्यो का तबादला सूची जारी, सूची में गड़बड़ी एक ही प्राचार्य का दो जगह हुआ तबादला | Principal's transfer list released, disturbances in the list were tran | Patrika News

प्राचार्यो का तबादला सूची जारी, सूची में गड़बड़ी एक ही प्राचार्य का दो जगह हुआ तबादला

locationबिलासपुरPublished: May 22, 2020 11:06:06 pm

Submitted by:

Kranti Namdev

राज्य शासन ने स्कूल खुलने से पहले ही प्राचार्यो के तबादला जारी किए है।

बिलासपुर. राज्य शासन ने स्कूल खुलने से पहले ही प्राचार्यो के तबादला जारी किए है। तबादला प्रदेश सरकार ने 54 प्राचार्यो की तबादला सूची जारी की है उनमें बिलासपुर जिले के चार प्राचार्यो के नाम शामिल है। जारी लिस्ट में गड़बड़ी भी उजागर हो रही है। एक ही प्राचार्य का तबादला बिलासपुर के खपरगंज व नारायण के सिंगोडीतराई किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले में लिस्ट सुधार को लेकर राज्य सरकार व राज्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ 54 प्राचार्यो का तबादला आदेश जारी किया। आदेश में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेण्ड्रा में पदस्थ राजेश कुमार गुप्ता का तबादला सूची में 12 नंबर लाला राजपतराय उ.मा शाला खपरंगज किया गया है। वही सूची में राजेश कुमार गुप्ता का तबादला सूची में 42 नंबर पर भी है जिसमें राजेश कुमार गुप्ता का तबादला शासकीय हाईस्कूल सिंगोडीतराई जिला नारायपुर किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में गड़बडी उजागर होने के बाद जिले के अधिकारी मामले में यह कहते रहे कि आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है सूची में जो भी त्रुटि या सुधार कार्य होगा वह छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ही किया जा सकता है। वही तबादला सूची में जिनके तबादले हुए है उनमें शा.उ.मा विद्यालय तारबाहर प्राचार्य उषा चंद्रा की पदस्थाना को तथावत रखा है। वही शा.उ.मा विद्यालय खपरी तखतपुर ब्लॉक प्राचार्य देवनाथ मुखर्जी का तबादला शा.उ.मा. विद्यालय मंगला किया गया है। शा.उ.मा. विद्यालय मंगला प्राचार्य सी वैश्य का तबादला शा.उ.मा. विद्यालय सरकंडा बिलासपुर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो