script40272 क्विंटल गोबर की खरीदी, 3959 पशुपालकों ने किया विक्रय | Purchase of 40272 quintal dung in bilaspur | Patrika News

40272 क्विंटल गोबर की खरीदी, 3959 पशुपालकों ने किया विक्रय

locationबिलासपुरPublished: Sep 24, 2020 03:00:00 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशुपालकों से गोठानों में गोबर का विक्रय किया जा रहा है। शासन गौ पालकों से प्रति किलो दो रुपए में गोबर खरीदी कर रही है। यह नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के ९१ गोठानों में स्व सहायता समूह गोबर क्रय कर रही है।

40272 क्विंटल गोबर की खरीदी, 3959 पशुपालकों ने किया विक्रय

40272 क्विंटल गोबर की खरीदी, 3959 पशुपालकों ने किया विक्रय

बिलासपुर. जिले में 3959 पशुपालकों ने अब तक 40272.20 क्विंटल गोबर का विक्रय किया हैं। तखतपुर जनपद पंचायत में सबसे अधिक गौ पालकों ने गोबर स्व-सहायता समूहों को विक्रय किया है।

गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशुपालकों से गोठानों में गोबर का विक्रय किया जा रहा है। शासन गौ पालकों से प्रति किलो दो रुपए में गोबर खरीदी कर रही है। यह नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के ९१ गोठानों में स्व सहायता समूह गोबर क्रय कर रही है।

जपं. में गोबर खरीदी

जिले के चार जनपद पंचायतों में गोबर की खरीदी हुई है। इसमें सर्वाधिक गोबर की खरीदी जनपद पंचायत तखतपुर में 15 हजार 417 क्विंटल 7 किलो गोबर का क्रय किया जा चुका है। इसके बाद बिल्हा जनपद पंचायत में 1994.4 क्विंटल, मस्तूरी जनपद पंचायत में 5071.92 क्विंटल एवं सबसे कम गोबर खरीदी कोटा जनपद पंचायत में 4612.98 क्विंटल गोबर की खरीदी स्व सहायता समूहों ने की है।

नगरीय निकायों में खरीदी

नगर निगम बिलासपुर में अब तक सबसे अधिक 3753.78 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। नगर पालिका तखतपुर में सबसे कम 96.35 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है। नगर पालिका रतनपुर में 246.75 क्विंटल, नगर पंचायतों बोदरी में 1097.12 क्विंटल, बिल्हा में 472.16, कोटा में 168.98 क्विंटल एवं नगर पंचायत मल्हार में 141.5 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई।

40272 क्विंटल गोबर की खरीदी

जिले के जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायो में अब तक 3959 पशुपालकों ने 40272 क्विंटल गोबर का विक्रय कर चुके है। गोबर बेचने के लिए 17005 पशुपालकों ने पंजीयन कराया है।

-अनिल कुमार कौशिक, सहायक संचालक कृषि,बिलासपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो