scriptपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने लगा ली फांसी, इंजीनियर ने आत्महत्या जैसा जघन्य कदम क्यों उठाया, राज को टटोलने में पुलिस हुई सक्रीय | PWD engineer hanged in Bilaspur | Patrika News

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने लगा ली फांसी, इंजीनियर ने आत्महत्या जैसा जघन्य कदम क्यों उठाया, राज को टटोलने में पुलिस हुई सक्रीय

locationबिलासपुरPublished: Mar 31, 2019 09:31:55 pm

Submitted by:

BRIJESH YADAV

किराए के कमरे में लटकती मिली लाश, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, मृतक के साथ रहता था गोपाल नाम का लड़का भी रहता था

PWD engineer hanged in Bilaspur

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने लगा ली फांसी, इंजीनियर ने आत्महत्या जैसा जघन्य कदम क्यों उठाया, राज को टटोलने में पुलिस हुई सक्रीय

बिलासपुर. पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने रविवार को फांसी लगा ली। घटना कुदुदंड स्थित किराये की झोपड़ी में रविवार दोपहर हुई। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार वेयर हाउस रोड निवासी वैभव सिंगरौल पिता एनके सिंगरौल ( ३५) पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पिछले कुछ महीनों से वह कुदुदंड पानी टंकी के पीछे एक झोपड़ी को किराये पर लेकर रह रहा था। वैभव शराब पीने का आदी था। पिछले कुछ दिनों से उसे चलने फिरने में परेशानी हो रही थी। उसने काम करने के लिए गोपाल नाम के युवक को साथ रखा था। रविवार को दोपहर २ बजे वैभव को झोपड़ी में छोड़कर गोपाल निजी काम से कहीं चला गचा था। इसी बीच वैभव ने झोपड़ी में फांसी लगा ली। एक घंटे के बाद गोपाल वापस आया तब उसे फांसी पर वैभव की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम अब सक्रीय हो गई है। इंजीनियर ने आत्महत्या जैसे गंभीर कदम क्यों उठाया। क्या बजह रही कि उसने मौत को गले लगा लिया। सभी पहलुओं पर जांच हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो