scriptयहां लाडलियां नहीं सुरक्षित, 9 साल की बच्ची से बलात्कार तो 13 साल की छात्रा से छेड़खानी | Rape of 9-year-old girl and molest a 13-year-old student | Patrika News

यहां लाडलियां नहीं सुरक्षित, 9 साल की बच्ची से बलात्कार तो 13 साल की छात्रा से छेड़खानी

locationबिलासपुरPublished: Dec 06, 2019 12:20:04 pm

Submitted by:

Murari Soni

Rape: छात्रा से बलात्कार व छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

यहां लाडलियां नहीं सुरक्षित, 9 साल की बच्ची से बलात्कार तो 13 साल की छात्रा से छेड़खानी

यहां लाडलियां नहीं सुरक्षित, 9 साल की बच्ची से बलात्कार तो 13 साल की छात्रा से छेड़खानी

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में 9 साल की स्कूली छात्रा से बलात्कार व कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सरकंडा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 9 साल की 1 नाबालिग लड़की से घर में घुसकर आरोपी भोला साहू ने बलात्कार किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार रात आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ा गया। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा को दयालबंद निवासी टुन्ना गोरख आए दिन छेड़खानी करता था।
मंगलवार 3 दिसंबर को छात्रा के साथ उसकी मां दयालबंद पहुंची और टुन्ना की बीच बजार पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपी को दयालबंद से पकड़ा। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही ह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो