scriptबुजुर्ग के साथ रह रही पोती को युवक ने बहलाया और अपहरण कर किया बलात्कार | rape with minor girl | Patrika News

बुजुर्ग के साथ रह रही पोती को युवक ने बहलाया और अपहरण कर किया बलात्कार

locationबिलासपुरPublished: Apr 29, 2020 09:52:33 pm

Submitted by:

Murari Soni

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर की कार्रवाई

gangrape.jpg
 बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को बहलाकर अपहरण करने और शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार १६ वर्षीय किशोरी को भगाकर लेजाने और बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। तखतपुर थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि २८ अप्रैल को थाना क्षेत्र के १ गाव में रहने वाले वृद्ध व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पोती को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। किशोरी की पतासाजी करने निकली पुलिस ने ग्राम कपसिया कला निवासी भानू बंजारे पिता शत्रुघन ( २१) के घर से किशोरी को बरामद किया। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाकर अपने घर लेजाने के बाद बलात्कार किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बिभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो