scriptरेणु जोगी छोड़ सकती हैं कांग्रेस सिंहदेव बोले, कोई बड़ी बात नहीं, देखें वीडियो | Renu Jogi could leave Congress, doesn't affects TS SInghdeo | Patrika News

रेणु जोगी छोड़ सकती हैं कांग्रेस सिंहदेव बोले, कोई बड़ी बात नहीं, देखें वीडियो

locationबिलासपुरPublished: Mar 19, 2018 11:52:11 am

Submitted by:

Amil Shrivas

टिकट न मिलने की स्थिति में रेणु जोगी का कांग्रेस में रहना मुश्किल

VIdhansabha
बिलासपुर. बीते दिनों एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कोटा विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस छोडऩे के संकेत दिए। कोटा विधानसभा सीट से वह अगली बार भी लड़ेंगी और जीतेंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवक्ता नहीं। कोटा आजादी के बाद से कांग्रेस की सीट रही है। यहां से मात्र 3 ही विधायक रहे हैं। सबसे पहले मथुरा प्रसाद द्विेदी ंने क्षेत्र का 7 बार प्रतिनिधित्व किया। दूसरे राजेंद्र शुक्ल थे, जो 5 बार विधायक रहे। इसके बाद तीसरे क्रम में मैं हूं, जो साल 2006 के उपचुनाव के बाद से विधायक हूं। जब उनसे पूछा गया कि कोटा कांग्रेस का गढ़ रहा है, क्या आगे भी ऐसा होने वाला है। इसके जवाब में रेणु जोगी ने कहा मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। कल क्या होगा कोई नहीं कह सकता। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा, कि डॉ. रेणु जोगी ने 4-6 महीने पहले यह बात कही थी कि वह चुनाव तक कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी। हम यह मानकर चल रहे हैं कि वह चुनाव तक कांग्रेस में रहेंगी। लेकिन उनका ा परिवार दूसरी पार्टी में है, तो स्वभाविक है उन्हें दिक्कत हो रही होगी। ऐसी स्थिति में वह कांग्रेस छोड़ सकती हैं।
कोटा में भाजपा भी लगा रही जोर: आजाद भारत में पहली बार कोटा सीट को अपने खाते में डालने के लिए भाजपा भी जोर लगा रही है। यहां पर साहू समाज को ध्यान में रखते हुए सांसद लखनलान साहू पर दांव खेला जा सकता है।
इधर, शैलेष ठोक रहे ताल
जुलाई-2017 से कांग्रेस में आए एक निजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेष पांडे कोटा में जबरदस्त फील्ड वर्क कर रहे हैं। वह कोटा के तीन प्रमुख क्षेत्र रतनपुर, कोटा और गोरेला में सक्रिय नजर आते हैं। शुरुआती दौर में बिलासपुर से अमर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से ताल ठोक रहे शैलेष बीते 6 महीने से कोटा में अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं। लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
कांग्रेस ने अभी हटाया है उप नेता प्रतिपक्ष से
बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा सीट से रेणु जोगी विधायक हैं। वह कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बना चुके अजीत जोगी की पत्नी हैं। जोगी की नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की स्थापना के समय भी रेणु जोगी मंच पर थीं। इसके अलावा भी कई बार जकांछ के मंच पर नजर आईं। कांग्रेस ने उनके विरुद्ध किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि हाल ही में उन्हें विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से जरूर हटाया गया है।
उनका परिवार दूसरी पार्टी में
रेणु जोगी ने कुछ महीने पहले ये कहा था, कि चुनाव तक कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी। मुझे लगता है वह चुनाव तक कांग्रेस में रहेंगी। लेकिन उनका परिवार दूसरी पार्टी से तैयारी कर रहा है। ऐसी स्थिति में वह कांग्रेस छोड़ सकती हैं।
टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़।
नहीं बता सकती कल क्या होगा
कोटा आजादी से अब तक कांग्रेस के पास है। कल क्या होगा नहीं कह सकती, मगर यहां से भाजपा तो नहीं जीतेगी।
– रेणु जोगी, विधायक, कोटा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो