scriptCG ELECTION 2018 : भाजपा के तोखन के लिए और मुसीबत वर्षा सिंह ने दिया इस्तीफा, लडेंग़ी स्वतंत्र | resigns for more trouble by BJP | Patrika News

CG ELECTION 2018 : भाजपा के तोखन के लिए और मुसीबत वर्षा सिंह ने दिया इस्तीफा, लडेंग़ी स्वतंत्र

locationबिलासपुरPublished: Oct 27, 2018 12:54:39 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

सिद्धांतों की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं को विरोध को रोकने के लिए कोई चारा भी नहीं है।

cg election 2018

CG ELECTION 2018 : भाजपा के तोखन के लिए और मुसीबत वर्षा सिंह ने दिया इस्तीफा, लडेंग़ी स्वतंत्र

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी मे टिकट वितरण के बाद बवाल मचा हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व विधायक की बहू व लोरमी कीजनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। इससे पहले पूर्व विधायक जवाहर साहू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं मरवाही व कोटा के लिए मचा बवाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। टिकट वितरण के बाद भाजपा में सिर फुटौव्वल शुरु हुआ है वह थमने का नाम नहीं लेे रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा इनकी मांगों को दरकिनार करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। सिद्धांतों की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं को विरोध को रोकने के लिए कोई चारा भी नहीं है।
READ MORE : तीन बैठक, 40 सीटें बड़ी मुश्किल से फायनल, 32 पर फिर अटकी कांग्रेस

मरवाही के पहलवान सिंह ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। वहीं समीरा पैकरा अभी भी विरोध जता रही है। वहीं कोटा विधान सभा के लिए ब्रजलाल एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं। जवाहर साहू ने कांग्रेस प्रवेश कर वापसी और भाजपा से बातचीत का रास्ता बंद कर दिया है। इस्तीफा और विरोध का सिलसिला अभी भी जारी है। शुक्रवार को लोरमी के जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह ने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान किया है। वर्षा सिंह से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद बता रहा था।
प्रदेश अध्यक्ष को मतलब नहीं : भाजपा में टिकट को लेकर बवाल मचा है लोग इस्तीफा दे रहे हैं दूसरे पार्टी मे चले जा रहे हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को कोई लेना देना नहीं है। पूरे घटनाक्रम को लेकर उनका पक्ष रखने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन वे रिसीव नहीं किए।

READ MORE : सामाजिक बहिष्कार वाले परिवार को इंसाफ दिलाने पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

यहां भी उड़ रहा है धुआं : भाजपा इस बार टिकट वितरण को लेकर चौतरफा घिर गई है। तखतपुर में राजू क्षत्रिय का टिकट काटकर महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय को दिया गया है। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके साथ नजर नहीं आ रहे। तखतपुर के एक भाजपा नेता का कहना है कि राजू के टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता अभी चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकल रहे हैं। वहीं बेलतरा और मस्तूरी में मान मनौव्वल का दौर शुरु हो गया है। पार्टी के लिए काम नहीं करने वाले नेताओं की रिपोर्ट जल्द ही राजधानी भेजने की बात कही जा रही है।
कौन हैं वर्षा सिंह : कोटा से भाजपा की सीट से विधायक का चुनाव लड़े भूपेन्द्र सिंह की बहू है वर्षा सिंह । ये लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। इससे पहले भूपेन्द्र के बड़े बेटे अविनाश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष थे। इन्होने साल भर पहले भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो