बिलासपुर

लुटेरों ने दो परिवार पर किया हमला

ग्रामीणों को लहुलुहान कर नकदी और बकरिया ले गए बदमाश

बिलासपुरNov 22, 2018 / 07:19 pm

Amil Shrivas

लुटेरों ने दो परिवार पर किया हमला

बिलासपुर. ग्राम चिल्हटी में आधी रात को अज्ञात लुटेरों ने दो परिवार के सदस्यों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और घर में रखी नकदी चुरा ले गए। आरोपी पैसों के साथ ग्रामीणों के पालतू जानवर भी ले गए। वारदात में 2 महिला व 3 पुरुष कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सिम्स में चल रहा है।

सिम्स में पदस्थ पुलिस कर्मियों ने बताया कि तड़के सुबह सिम्स में चिल्हटी गांव से पांच ग्रामीण गंभीर हालत में पहुंचे थे। आनन-फानन में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरु किया।पांचों घायलों को चोटों के गहरे निशान हैं। धायलों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे चिल्हटी गांव में सुरेश साहू अपनी पत्नी के साथ घर में थे, तभी चार अज्ञात आरोपी उनके घर पहुंचे और दरवाजा घटघटया। रात अधिक हो जाने पर जब सुरेश ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी मकान की कच्ची दीवार तोड़कर भीतर घुस गए और पैसों की मांग करने लगे। जब सुरेश ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। इसके अलावा आरोपी पास में ही रहने वाले हेमसिंह धनवाह के घर पहुंच गए। यहां हमलावरों ने हेमसिंह, उसकी पत्नी जमना बाई और लड़के बसंत कुमार पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। आरोपियों ने सुरेश साहू के घर से 1400 रुपए नकद और हेमसिंह के घर से 3000 नकद व दो बकरियां चुराईं।

दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ दी दीवार: घायल महिला ने कहा कि दरवाजा न खोलने पर हमलावर बोल रहे थे कि हम पुलिस से हैं, यदि दरवाजा नहीं खोला तो तुम लोगों को जेल में डाल देंगे। फिर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। लेकिन आरोपी इतने हिंसक थे कि उन्होंने घर की कच्ची दीवार ही तोड़ दी। पीडि़तों ने बताया कि चार आरोपी थे, जिसे देखकर वे पहचान लेंगे।
बॉक्स…रातभर कराहते रहे ग्रामीण: पैसा और पालतू जानवर लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सभी घायल लहुलुहान हालात में रातभर कराहते रहे। घंटों बाद अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया गया। अधिकांश लोगों के सिर पर वार किए गए हैं। फिलहाल घायलों का सिम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Home / Bilaspur / लुटेरों ने दो परिवार पर किया हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.