scriptगोआ शराब के नाम का सेनेटाइजर बन न जाए कही मुसीबत | senetaizer name as liquer brand | Patrika News

गोआ शराब के नाम का सेनेटाइजर बन न जाए कही मुसीबत

locationबिलासपुरPublished: Apr 01, 2020 07:53:20 pm

Submitted by:

RAJEEV DWIVEDI

शराब के नाम का सेनेटाइजर जानलेवा बनने का डर

कूलर में रखे थे शराब के 55 पव्वे, आरोपी को किया गिरफ्तार

कूलर में रखे थे शराब के 55 पव्वे, आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य की दो डिस्लरी को सेनेटाइजर निर्माण की स्वीकृति देते हुए लाइसेंस जारी किया गया था | इनमे से एक डिस्लरी का बाजार में आया सेनेटाइजर लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है | दरअसल सेनेटाइजर कोई उपभोक्ता या मेडिकल आर्टिकल के नाम से नहीं बल्कि प्रदेश में प्रचलित एक शराब के ब्रांड के नाम से उपलब्ध कराया गया है | सेनेटाइजर निर्माण में एल्कोहल की मात्रा के उपयोग की जानकारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है | प्रदेश में सस्ते नशे के कारोबार और नशीली वस्तुओं का उपयोग करने वाले तत्वों की कोई कमी नहीं है | ऐसे तत्व अब इस सेनेटाइजर को अपने सेवन के लिए प्रयुक्त ना कर ले , इसका खतरा मंडराने लगा है | दरअसल उत्तरप्रदेश , महाराष्ट्र और उड़ीसा में नशे के लिए सेनेटाइजर के सेवन की घटनाएं सामने आ चुकी है | इस प्रवृति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्क्त भी करनी पड़ी है | ऐसे में शराब के प्रचलित ब्रांड से मिलता जुलता सेनेटाइजर छत्तीसगढ़ में भी लोगों की जान का दुश्मन बन सकता है | उत्तर प्रदेश के मोहबा में 54 वर्षीय आलोक कुमार अहिरवार नामक शख्स की सेनेटाइजर के सेवन के बाद हाल ही में मौत हो गई थी |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो