scriptसेवादल कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी : राहुल गांधी | Seva Dal is the key to the Congress party : Rahul Gandhi | Patrika News

सेवादल कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी : राहुल गांधी

locationबिलासपुरPublished: Feb 19, 2019 03:46:15 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना समर्पण जताते हुये देश भर से पधारे सेवादल भाई बहनों में उत्साह का संचार किया।

rahul gandhi

सेवादल कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी : राहुल गांधी

बिलासपुर . अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा अजमेर में आयोजित 6वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने एवं बातें करने का अवसर मिला । जिसमें विगत वर्षों से सेवादल साथियों की उपेक्षा की चर्चा करते हुए साथियों की भावनाओं से अवगत कराया गया। राहुल गांधी ने उक्त रैली की सफलता के लिए बधाई देते हुए मंच पर अपने सम्बोधन में सेवादल साथियों सें माफी मांगी और सेवादल को कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी मानते हुए, इसे प्रमुखता देने की बात कही। जिससे पूरे भारत के सेवादल साथियों में नई ऊर्जा एवं जोश का संचार हुआ है और सारे साथी उनके सादगी एवं विनम्रता व्यवहार से काफी प्रभावित हुए है।
हम सभी राहुल गांधी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सेवादल के साथी व सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में कांग्रेस को जन जन तक पंहुचाने का अपना संकल्प दोहराते हुए अपनी महती भूमिका के लिये तैयार रहेगा । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना समर्पण जताते हुये देश भर से पधारे सेवादल भाई बहनों में उत्साह का संचार किया। दो दिवसीय आयोजित सेवादल राष्ट्रीय महाअधिवेशन की कमांड राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी (छत्तीसगढ़),राष्ट्रीय सचिव सुश्री प्यारी जान(कर्नाटक) एवम् राष्ट्रीय सचिव चंदन बरुवा (असम) ने बख़ूबी संभाली। इस महाधिवेशन में देश भर के 20 हज़ार से अधिक भाई-बहनों ने हिस्सा लिया जिसमें देश के चिंतक, बुद्धिजीवी, विचारक, न्यायविद ने देश की प्रमुख चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो