scriptनदी में शव मिलने के बाद बहादुर विजय के घर में छाया मातम, दूसरे की जान बचाने नदी में लगा दी थी छलांग | Shadow mourning after finding a dead body in a river | Patrika News

नदी में शव मिलने के बाद बहादुर विजय के घर में छाया मातम, दूसरे की जान बचाने नदी में लगा दी थी छलांग

locationबिलासपुरPublished: Oct 13, 2019 01:25:25 pm

Submitted by:

Murari Soni

व्यवसायी को बचाने के लिए नदी में कूदे विजय का देर रात मिला शव

नदी में शव मिलने के बाद बहादुर विजय के घर में छाया मातम, दूसरे की जान बचाने नदी में लगा दी थी छलांग

नदी में शव मिलने के बाद बहादुर विजय के घर में छाया मातम, दूसरे की जान बचाने नदी में लगा दी थी छलांग

बिलासपुर. दयालबंद पुल से नदी में खुदकुशी करने कूदे व्यवसायी को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाने वाले विजय का शुक्रवार देर रात मछुआरो ने शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थानांतर्गत मंगला चौक 36 सिटी मॉल के पीछे रहने वाले संजय प्रकाश आडवानी पिता माधवदास ( 40) ने बीमारी से तंग आकर दयालबंद पुल से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नदी में छलांग लगाई थी। उसे बचाने के लिए दयालबंद नयापारा निवासी विजय मेश्राम पिता अशोक भी नदी में कूद गया था।
विजय को तैरना नहीं आता था। संजय के साथ वह भी नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम ने शाम साढ़े 6 बजे संजय का शव पानी से बाहर निकाला था। वहीं विजय का पता नहीं चला। रात में मछुआरे रामायण निषाद, मिलाउ राम निषाद और राजकुमार निषाद ने नदी में तलाश करने के बाद विजय का शव बाहर निकाला था। शनिवार को पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया। कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकालने में मदद करने पर तीनों मछुआरों का थाने में सम्मान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो