scriptएसपी अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार, दो अन्य आईपीएस समेत 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित | SP Abhishek Meena will be award for bravery medal | Patrika News

एसपी अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार, दो अन्य आईपीएस समेत 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

locationबिलासपुरPublished: Aug 14, 2020 11:29:36 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

गृह विभाग से जारी सूची में प्रदेश के कोरबा जिले में पदस्थ अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार, आईपीएस राजेश अग्रवाल व 7वीं वाहिनी के सेनानी विजय अग्रवाल समेत 14 अधिकारी कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से 26 जनवरी 2021 को नवाजा जाएगा।

एसपी अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार,  दो अन्य आईपीएस समेत 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

एसपी अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार, दो अन्य आईपीएस समेत 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

बिलासपुर. भारत के गृह मंत्रालय ने प्रदेश के 3 आईपीएस समेत 14 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को वीरता पुरस्कार और सराहनीय सेवा पुलिस पदक देने की घोषणा की है। गृह विभाग से जारी सूची में प्रदेश के कोरबा जिले में पदस्थ अभिषेक मीणा को वीरता पुरस्कार, आईपीएस राजेश अग्रवाल व 7वीं वाहिनी के सेनानी विजय अग्रवाल समेत 14 अधिकारी कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से 26 जनवरी 2021 को नवाजा जाएगा।

इसके साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों में 3री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर के असिस्टेंट कमाडेन्ट संजय कुमार दीवान, टिकरापारा रायपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद याकूब मेमन, दन्तेवाड़ा की सहायक उपनिरीक्षक सुनीता साहू, सुकमा के सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह राजपूत, 9वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा के असिस्टेंट प्लाटून कमाण्डर हरि विलाश जाटव, रायगढ़ के प्रधान आरक्षक जय सिंह सिन्धु, पुलिस मुख्यालय रायपुर में एसआईबी के प्रधान आरक्षक बी. आर. नेताम, अजाक बेमेतरा के प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार शर्मा व नारायण जिले मे पदस्थ प्रधान आरक्षक स्वर्ण सिह एक्का का चयन सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए किया गया है।

वहीं सराहनीय सेवा पुलिस पदक पाने वालों में शामिल राजेश अग्रवाल पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल जिले के ग्राम मटियारी में प्राथमिक शिक्षा और गवन्र्मेंट स्कूल में हुई। राजेश अग्रवाल का नारियल कोठी दयालबंद में निवास है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो