scriptदीपावली के बाद फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रोज आंकड़ा पहुंच रहा 100 पार | Speed of Corona started increasing again after Diwali | Patrika News

दीपावली के बाद फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रोज आंकड़ा पहुंच रहा 100 पार

locationबिलासपुरPublished: Nov 24, 2020 07:54:46 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

दीपावली से पहले 9 दिन में 862 संक्रमित मिले थे वहीं दीपावली के 9 दिन बाद 869 मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह हर रोज जिले में कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के शहर में घूम रहे हैं। ऐसे में ठंड बढऩे के साथ ही मरीजों के बढऩे का सिलसिला भी बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

बिलासपुर. दीपावली से पहले प्रतिदिन 100 के नीचे ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच रहा था लेकिन त्योहार खत्म होते ही एक बार फिर आंकड़े बढऩे लगे। अब प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा 200 और 300 पहुंच सकता है।

ऐसे में जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना सैंपल की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में स्वास्थ विभाग भी जांच सेंटरों के अलावा लोगों के घर भी पहुंच रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले संदेहियों की जांच के लिए अलग से टीम बनाई गई है जो उन्हें ढूंढ कर उनका जांच कर रही है।

प्रदेश में 2 लाख ने जीती कोरोना से जंग, सोमवार को मिले 1,989 संक्रमित

दीपावली से पहले 9 दिन में 862 संक्रमित मिले थे वहीं दीपावली के 9 दिन बाद 869 मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह हर रोज जिले में कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के शहर में घूम रहे हैं। ऐसे में ठंड बढऩे के साथ ही मरीजों के बढऩे का सिलसिला भी बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

दीपावली के बाद 25 लोगों की हो गई मौत

दीपावली के बाद एक ओर जहां रोजाना कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में वृद्धी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दीपावली के बाद 9 दिन में ही 25 संक्रमितों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं 43 से अधिक गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दीपावली से पहले का आंकड़ा

दिनांक संक्रमित मौत

6 नवंबर 88 1

7 नवंबर 82 4

8 नवंबर 83 2

9 नवंबर 86 2

10 नवंबर 181 5

11 नवंबर 123 2

12 नवंबर 136 3

13 नवंबर 49 1

14 नवंबर 34 6

दीपावली के बाद का आंकड़ा

दिनांक संक्रमित मौत

15 नवंबर 24 3

16 नवंबर 71 4

17 नवंबर 102 3

18 नवंबर 127 2

19 नवंबर 173 4

20 नवंबर 152 0

21 नवंबर 122 4

22 नवंबर 98 5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो