बिलासपुर

अब शायद नक्सल समस्या होगी समाप्त, गृहमंत्री ने किया इस ओर इशारा

नक्सलियों को जड़ से खत्म करने की बन रही रणनीति, नहीं कर सकते खुलासा, गृहमंत्री का दावा: भाजपा के 15 साल पर भारी है कांग्रेस का छह माह

बिलासपुरAug 15, 2019 / 11:08 am

Saurabh Tiwari

अब शायद नक्सल समस्या होगी समाप्त, गृहमंत्री ने किया इस ओर इशारा

बिलासपुर. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा पन्द्रह साल में जो काम नहीं हुआ है वह 6 महीने में हुआ है। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर व गिरफ्तार हुए और मारे गए हैं। सबसे बड़ी बात भाजपा शासन काल में जब नक्सली मारे जाते थे। तब हथियार में भरमार बंदूकें जब्त होती थीं। अब बड़े-बड़े अत्याधुनिक एके 47 जैसे ओरिजनल वेपन्स जब्त हो रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर जो पहले किसी ने नहीं किया था वह हमने 6 महीने में किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की रणनीति बनाई जा रही है। जिसे हम सार्वजनिक नही कर सकते।
गृह मंत्री से पूछा गया कि जिले में लगातार चोरियां हो रहीं हैं पुलिस ऐसे रहती है जैसे उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। गृह मंत्री ने कहा मुझे 6 माह विभाग मिले हुआ, पुलिस को पै्रक्टिकल तौर पर समय दिया गया था वे हमें भी समझ ले और हम उन्हें। वह समय अब समाप्त हो गया है पुलिस को काम करना पड़ेगा वे जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। पुलिस को अपना काम सुधारना पड़ेगा। 15 साल से जैसे वे लोग काम करते थे वैसे करते थे अब धीरे धीरे सुधार आ रहा है। पुलिस स्टाफ कम होने के कारण सप्ताहिक छुट्टी नहीं मिल पा रही है। रमन सरकार ने घटिया तार और ट्रांसफार्मर लगाया है जिसके कारण बिजली सप्लाई में परेशानी है।
ननि सीमा में होगा फायदा
निगम सीमा विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर हो रहे विरोध पर सख्त लहजे में कहा विरोध करने वाले विकास विरोधी हंै। निगम बनने से शहर से लगे गांव को अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा शहर से लगे गंाव को सीसी रोड के लिए 2.50 लाख रुपए मिलता है इसी कार्य के लिए ननि में 50 लाख रुपए मिलेगा।
मनमानी की गई इसमें
सवाल-जवाब के दौरान ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अनुच्छेद 370 कभी भी स्थायी नहीं था। खुद पंडित नेहरू ने कहा था कि स्थितियां अनुकूल होने पर विशेष धारा हटा दी जाएगी। हम धारा हटाए जाने की प्रक्रिया के विरोधी हैं। लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया। नोटबंदी की तरह मनामनी की गई।
कांग्रेसी प्रचार नहीं कर पाते भाजपाई दुष्प्रचार करने में आगे
गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हम लोग अच्छा काम करके लोगों के बीच प्रचार नहीं कर पाते और भाजपाई दुष्प्रचार कर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना लेते हैं। बीते 15 वर्षों में भाजपा जो काम नहीं कर पाई वह काम कांग्रेस की सरकार ने छह महीने में कर दिखाया है।
भविष्य किसने देखा, मैं तो वर्तमान में जीता हूं
जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैं तो वर्तमान में जीता हूं और इसी आधार पर अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करता हूं। भविष्य किसने देखा है। वर्तमान में कामकाज अच्छा रहेगा तभी तो भविष्य की बातें होगी।

Home / Bilaspur / अब शायद नक्सल समस्या होगी समाप्त, गृहमंत्री ने किया इस ओर इशारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.