scriptबीमारी से इतना परेशान हो गया बुजुर्ग की पुल से लगा दी छलांग | Suicide case: Elder committed suicide by jumping from bridge | Patrika News

बीमारी से इतना परेशान हो गया बुजुर्ग की पुल से लगा दी छलांग

locationबिलासपुरPublished: Dec 02, 2019 01:01:30 pm

Submitted by:

Murari Soni

Suicide case: तोरवा पुल में उस वक्त हकम्प मच गया जब कुदुदंड निवासी 65 वर्षीय रमजान खान ने पुल से कूदकर जान दे दी

बीमारी से इतना परेशान हो गया बुजुर्ग की पुल से लगा दी छलांग

बीमारी से इतना परेशान हो गया बुजुर्ग की पुल से लगा दी छलांग

बीमारी से इतना परेशान हो गया बुजुर्ग की पुल से लगा दी छलांग
बिलासपुर. तोरवा पुल में उस वक्त हकम्प मच गया जब कुदुदंड निवासी 65 वर्षीय रमजान खान ने पुल से कूंदकर जान दे दी। ये करीब 11 बजे की घटना है। जानकारी के अनुसार रमजान पिता सकूर खान लंबे समय से हार्ट और अन्य बीमारियों से ग्रसित चल रहे थे। सोमवार की सुबह वह अपने बड़े बेटे यूसूफ के यहां जाने के लिए निकले थे।
करीब 11 बजे वे तोरवा पुल पर ऑटो से उतरे और सीधे नदी में छलांग लगा दी। बुजुर्ग के नदी में कूंदने के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एसडीआरएफ को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद भी बुजुर्ग नदी में ऊपर नहीं दिखा। कुछ देर बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में बुजुर्ग का तलाशी अभियान शुरु किया गया। लेकिन करीब 2 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो