scriptकांग्रेस ने कराया है गुप्त सर्वे, खिसक चुकी है उनकी जमीन- अमर | survey has exposed the ground of congress, they are loosing said amar | Patrika News

कांग्रेस ने कराया है गुप्त सर्वे, खिसक चुकी है उनकी जमीन- अमर

locationबिलासपुरPublished: Oct 21, 2019 09:56:42 pm

Submitted by:

JYANT KUMAR SINGH

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

कांग्रेस ने कराया है गुप्त सर्वे, खिसक चुकी है उनकी जमीन- अमर

कांग्रेस ने कराया है गुप्त सर्वे, खिसक चुकी है उनकी जमीन- अमर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार नित नए-नए हथकंडे अपनाकर नगरीय निकाय चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पटकनी दी है उसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता सबक सिखाने तैयार बैठी है। भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर लाना है। कांग्रेस सरकार ने गुप्त सर्वे कराया था, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लेकिन रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि प्रदेश में बहुत बुरी हार होने वाली है। कांग्रेस इसलिए ईव्हीएम मशीन से चुनाव न कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराकर षडय़ंत्र रचना चाहती है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सम्पन्न हुई जिसमें मंडल संगठन चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है। सत्ता के सुख में मदहोस सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया।
मुस्तैदी से करना है काम
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब लगातार संगठन के लिए काम करना है। अब मंडल चुनाव जो 30 अक्टूबर से प्रारंभ होकर जिले के प्रत्येक मंडलों में चुनाव सर्वसम्मति से कराना है तथा उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव सामने है उसके बाद पंचायतों के चुनाव होंगे। हमें पूरी मुस्तैदी के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करना है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से लखनलाल साहू पूर्व सांसद, किशोर राय महापौर, दीपक साहू जिला पंचायत अध्यक्ष, पूजा विधानी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो