scriptशहर के वार्डों में होम आइसोलेशन व क्वारेंटाइन घरों के आसपास सर्वे शुरू | Survey started around home isolation and quarantine houses in city war | Patrika News

शहर के वार्डों में होम आइसोलेशन व क्वारेंटाइन घरों के आसपास सर्वे शुरू

locationबिलासपुरPublished: Mar 29, 2020 07:25:16 pm

Submitted by:

GANESH VISHWAKARMA

होम आइसोलेशन व होम क्वारेंटाइन में रहने वाले चिन्हाकित घरों के आसपास के मकानों व संस्थाओं का घर घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया गया है।

शहर के वार्डों में होम आइसोलेशन व क्वारेंटाइन घरों के आसपास सर्वे शुरू

शहर के वार्डों में होम आइसोलेशन व क्वारेंटाइन घरों के आसपास सर्वे शुरू

बिलासपुर . होम आइसोलेशन व होम क्वारेंटाइन में रहने वाले चिन्हाकित घरों के आसपास के मकानों व संस्थाओं का घर घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के जोन क्रमांक ५ के वार्ड क्रमांक ३३ व ३४ के घरों का सर्वे शुरू किया गया है।
देवकीनंदन दीक्षित औषधालय में शनिवार को नगर निगम आयुक्त ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इसमें शहर के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार होम आइसोलेशन ् होम क्वारेंटाइन पर चिन्हाकित घरों के समीप 50 घरों या संस्थाओं में घर घर भ्रमण करके सर्वे शुरू किया गया है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रपत्र दिया गया है ,इसमें जानकारी एकत्र की जा रहीं है। वार्ड क्रमांक ३३ व ३४ के लिए महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी शिक्षिका सुनीता सिंह को नियुक्त किया गया है।

सेनिटाइजर ,दस्ताने दिए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया । इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को सेनिटाइजर , दस्ताने व मास्क सदस्यों को दिए गए। कार्य क्षेत्र में पहुंचकर सुनीता सिंह व उनके साथ सीता शुक्ला ने भी शाम 4 बजे तक सर्वे कार्य किया। सर्वे कार्य के दौरान वार्ड क्रमांक 33 एवं 34 में प्राय: सभी घरों में स्थिति सामान्य पाई गई। सर्वे का कार्य रविवार को भी वार्ड 33 एवं 34 में किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो