script

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान दिन-रात ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों से टेलीफोन पर जाना हालचाल

locationबिलासपुरPublished: Apr 10, 2020 02:16:00 pm

फोनकर्ता ने कहा मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोल रहा हूं, मुख्यमंत्री का फोन आने से आरविंद सिंह भी चौक गए

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान दिन-रात ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों से टेलीफोन पर जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान दिन-रात ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों से टेलीफोन पर जाना हालचाल

बिलासपुर. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथान को लेकर चल रहे लॉक डाउन के दौरान दिन रात घर से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेलीफोन से बात की। बिलासपुर के तारबाहर में पदस्थ प्रधान आरक्षक से बात करते हुए उनका हालचाल जाना व कोरोना को हराने के लिए चल रही जंग के लिए शुभकामनाएं दी। तारबाहर पेट्रोलिंग वाहन में ड्यूटी कर रहे तारबाहर थाने के प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह के मोबाइल पर दोपहर करीब 2 बजे अंजान नंबर से फोने आया। फोनकर्ता ने कहा मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोल रहा हूं, मुख्यमंत्री का फोन आने से आरविंद सिंह भी चौक गए। पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन बातचीत के दौरान वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों का जवाब देते रहे। अरविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनका हाल चाल जाना व कहा पर ड्यूटी चल रही है और वह क्या कर रहे है इसकी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पूछा की लॉक डाउन के नियम का उलंघन करने वालों के साथ आप का व्यवहार कैसा है। उन्होंने अरविंद सिंह को कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में सावधानी पूर्वक ड्यूटी करने व घर पहुंचने के बाद नहा कर ही परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने की बात कही। करीब दो मीनट की बातचीत बिलासपुर का हाल जाना अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि बिलासपुर में सभी जवान बेहतर काम कर रहे है व सभी जवानों को समय पर खाना व नास्ते की व्यवस्था भी हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो