बिलासपुर

पिता की फटकार से त्रस्त होकर देने वाला था जान, लेकिन कर दी पत्नी-बच्चों की हत्या

आरोपी ने रात में सोते समय पत्नी और दो मासूम बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी थी।

बिलासपुरAug 12, 2018 / 05:52 pm

Amil Shrivas

पिता की फटकार से त्रस्त होकर देने वाला था जान, लेकिन कर दी पत्नी-बच्चों की हत्या

बिलासपुर. पिता की बेरुखी और फटकार से त्रस्त बेटा खुदकुशी करना चाहता था। लेकिन उसे अपनी पत्नी और बच्चों के अनाथ होने के डर था। इसलिए पहले उन्हें मौत के घाट उतारा फिर खुद खटमल मारने का जहर पी लिया। मामला 9 अगस्त की रात चकरभाठा में हुए तिहरे हत्याकांड है, जिसके आरोपी ने शनिवार को पुलिस के सामने यह खुलासा किया। आरोपी ने रात में सोते समय पत्नी और दो मासूम बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी थी। शनिवार को उसे पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार, आरोपी अमजद खान पिता नूर खान चकरभाठा के वार्ड 7 स्थित 70 खोली में रहता है। इसी घर के अलग-अलग ब्लॉक में उसके पिता नूर खान, मां जुबैदा बेगम व भाई अशरफ अपने परिवार के साथ रहता है। अमजद व उसका छोटा भाई अशरफ मनिहारी ठेला चलाते हैं। माता-पिता अपने दोनों बेटों के यहां एक-एक टाइम का भोजन करते हैं। 9 अगस्त की रात अमजद ने धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी पत्नी शरीफा बेगम, 11 वर्षीय बेटी अंजुम व 7 वर्षीय बेटे आफताब की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार था। घर के दूसरे सदस्यों को 10 अगस्त की सुबह इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस अमजद की तलाश कर रही थी। रात के समय वह अद्र्धबेहोशी की हालत में चकरभाठा सब्जी में मिला। उसने कीटनाशक पी लिया था।
जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता की फटकार से परेशान था। इसी हताश में उसने आत्महत्या करने की ठान ली, और इससे पहले अपनी पत्नी-बच्चों को मार डाला। लेकिन उसे कीटनाशक पीकर भी मौत नहीं आई।
शनिवार सुबह किया खुलासा : आरोपी अमजद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नूर खान (रिटायर्ड होम गार्ड) पिछले ५ साल से उसे फटकार लगाते आ रहे थे। लोगों के सामने नूर खान छोटे बेटे आशरफ को सभ्य और अनुशासित बताते थे, और उसकी बुराई करते थे। वह पिछले ३ साल से खुदकुशी का प्रयास कर रहा था, लेकिन पत्नी-बच्चों के बेसहारा होने और उनका जीवन नारकीय होने के डर से ऐसा नहीं कर पा रहा था।

Home / Bilaspur / पिता की फटकार से त्रस्त होकर देने वाला था जान, लेकिन कर दी पत्नी-बच्चों की हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.