scriptVIDEO : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, जाम रहा ओवरब्रिज | The heavy fire in the tire warehouse, jammed overbridg | Patrika News

VIDEO : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, जाम रहा ओवरब्रिज

locationबिलासपुरPublished: Nov 22, 2018 06:53:00 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया।

fire

VIDEO : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, जाम रहा ओवरब्रिज

बिलासपुर. तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे स्थित टायर गोदाम में दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे टायर गोदम स्थित है। गुरुवार की दोपहर अचानक टायर गोदम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। फायर बिग्रेड को फोन सूचना मिलते ही वह बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गया। कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार गोदाम में रखें ज्यादातर टायरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मच गई थी अफरा-तफरी : तिफरा ओवर ब्रिज में लगातार गाडिय़ों का आवागमन लगा रहता है। टायर गोदाम में आग लगते ही टायर का धुंआ पूरे ओवर सहित आसपास के क्षेत्र में छा गया। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मालूम हो कि पास में ही बालाजी गैस गोदाम स्थित है। आग पर जल्द काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

fire
IMAGE CREDIT: patrika
दिवाली की रात लगी थी आग : ओवर ब्रिज के नीचे कई दोपहिया वाहनों का शोरुम है। दिवाली की रात एक शो रुम में शर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिससे शो रुम में रखे सैकड़ों गाडिय़ां जलकर खाक हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो