नगर निगम एल्डरमेन को पुलिस ने थाने में बैठाया, एल्डर मेन और आरक्षक के बीच झूमाझपटी
बिलासपुरPublished: Oct 14, 2018 12:34:43 pm
कांग्रेस के बाद अब भाजपा नेता से बदसलूकी के लग रहे आरोप
नगर निगम एल्डरमेन को पुलिस ने थाने में बैठाया, एल्डर मेन और आरक्षक के बीच झूमाझपटी
बिलासपुर. सिविल लाइन स्थित सीएसपी कार्यालय में कार खड़ी करने गए नगर निगम के एल्डरमेन व भाजपा नेता का ट्रेफिक आरक्षक के साथ विवाद हो गया। आरक्षक व भाजपा नेता बीच जमकर झूमाझपटी हुई। पुलिस कर्मियों ने एल्डरमेन को थाने में बैठा दिया। नेता व अधिकारियों के निर्देश पर टीआई ने एल्डरमेन को छोड़ दिया। जानकारी अनुसार भाजपा नेता व नगर निगम एल्डरमेन प्रवीण दुबे शनिवार रात परिवार के साथ कार से पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वे कार को सिविल लाइन सीएसपी कार्यालय परिसर के अंदर ले जा रहे थे। गेट के पास मौजूद ट्रेफिक आरक्षक ने उसे कार अंदर ले जाने से मना किया। आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की। तभी प्रवीण कार से उतरे और आरक्षक से विवाद हो गया। मामले में एल्डरमेन प्रवीण दुबे ने कहा कि आरक्षक ने उनके साथ बदसलूकी की। मैं इसकी शिकायत अधिकारियों से करुंगा। कांग्रेस के बाद अब भाजपा नेता से बदसलूकी के लग रहे आरोप