scriptजुलूस के रूप में निकल कर कलेक्टोरेट जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रास्ते में रोका | The police stopped the BJP workers going to the collectorate in the fo | Patrika News

जुलूस के रूप में निकल कर कलेक्टोरेट जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रास्ते में रोका

locationबिलासपुरPublished: May 16, 2022 11:48:55 pm

Submitted by:

SUNIL PRASAD

जशपुर में प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रैली और धरना प्रदर्शन

Big leaders of BJP present in the meeting of Balram Manch.

बलराम मंच की सभा में मौजूद भाजपा के बड़े नेता।

जशपुरनगर. प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सोमवार को जिला भाजपा जशपुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय के उपस्थिति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कानून के विरोध में बलराम सभा मंच बाजारडांड़ में एक दिवसीय धरना दिया और जमकर किया हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन के अधिकार से संस्था व राजनैतिक दलों को वंचित करने, राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोकने, बिजली बिल के माध्यम से खुली लूटपाट करने एवं स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट छीनकर व्यवसायी करने के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भुला दिया, जिससे समाज का हर वर्ग आक्रोशित है और सडक़ों पर उतर आया है। बढ़ते जनाक्रोश को कुचलने के लिए सरकार ने प्रदेश में धार्मिक रैलियों, धरना प्रदर्शन, धार्मिक आयोजनों आदि पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार तानाशाही पर उतर आई है। भूपेश बघेल सरकार विपक्ष ही नही जानता कि भी आवाज़ दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। साय ने कहा कि इस आदेश में 19 में ऐसी शर्तें हैं जो मौलिक अधिकारों का हनन करती हैं। वास्तव में इस आदेश के तहत कांग्रेस सरकार अपने खिलाफ असहमति की आवाज़ बुलंद करने वाले समूहों, दलों को चुन चुन कर निशाना बनाने के फिराक में है। बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि जनता अब कांग्रेस पर सहज भरोसा नही कर पाती इसलिए राज्य की जनता को भरोसे में लेने के लिए विधानसभा चुनाव के समय धार्मिक आस्था का दांव चला। उसने हांथ में गंगाजल लेकर सार्वजनिक कसम खाई की वो वादों को पूरा करेगी, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों से मुकर गई। पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 8 लाख गरीब परिवारों के सर से प्रधानमंत्री आवास का छत छीना है। न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया और न ही महिला स्व सहायता समूहो कि कर्ज माफी की। बल्कि रेडी टू ईट में लाखों महिलाओं का रोजगार भी छीन लिया।
नेताओं ने अस्थायी कारागार में दी गिरफ्तारी : धरने को पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, अमन शर्मा, असलम आज़ाद ने भी संबोधित किया। कायक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता ने किया। धरना समाप्ति के पश्चात हजारों की संख्या में भाजपाईयों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय की अगुवाई में विशाल रैली निकाल कर कलेक्टोरेट परिसर के घेराव के समय हाई स्कूल में बने अस्थायी कारागार में गिरफ्तारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो