scriptसूने मकान में लाखो की चोरी, पति का उपचार कराने गई थी वृद्धा | The theft of lakhs went to get treatment for her husband in the house | Patrika News

सूने मकान में लाखो की चोरी, पति का उपचार कराने गई थी वृद्धा

locationबिलासपुरPublished: Oct 23, 2019 12:24:18 pm

Submitted by:

Kranti Namdev

पति का उपचार करने रायपुर गई वृद्ध महिला जब घर लौटी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। क्योकी महिला के घर में रखे लाखों रुपए के कीमती सोने के जेवरात चोरी हो चुके थे। महिला की शिकायत पर सरकड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

theft in ajmer

theft in ajmer

बिलासपुर. पति का उपचार करने रायपुर गई वृद्ध महिला जब घर लौटी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। क्योकी महिला के घर में रखे लाखों रुपए के कीमती सोने के जेवरात चोरी हो चुके थे। महिला की शिकायत पर सरकड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोपका छठ घाट के पास रहने वाली गीता शर्मा (55) अपने पति लक्ष्मीचंद शर्मा का उपचार कराने 12 अक्टूबर को रायपुर मेकाहारा गई थी। हॉस्पिटल में भर्ती लक्ष्मीचंद का ऑपरेशन न होने व दीपावली को देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने छुट्टी देते हुए दीपावली के बाद आने को कहा। हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद महिला पति के साथ जब घर पहुंची तो पाया तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर दखिल होने पर देखा की अलमारी में रखे सोने के गहने सोने की चुडी, सोने का झुमका, सोने का बाला, गले का हार, सोने की अंगुठी व चांदी की पायल व जमीन के भी चोर लेकर चले गए। महिला की माने तो गहनों की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक है। सरकंडा पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो