scriptइस हफ्ते 2 राशि वाले होंगे मालामाल, जानें कितने भाग्यशली हैं आप | This week the people of 2 zodiac signs will be rich, know how lucky yo | Patrika News

इस हफ्ते 2 राशि वाले होंगे मालामाल, जानें कितने भाग्यशली हैं आप

locationबिलासपुरPublished: Apr 11, 2022 01:42:50 am

Submitted by:

SATISH PRASAD

अप्रैल माह में 11 से 17 अप्रैल तक कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है. इस हफ्ते वृषभ और कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते ये हफ्ते आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

patrika

जानें कितने भाग्यशली हैं आप

मेष: परिवार से करीबी प्रेम और सामंजस्य बढ़ाता आया सप्ताह कार्य व्यापार के लिए उत्तम है। संबंध मजबूत होंगे। सुख सुविधा संसाधन बढ़ेंगे। लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे, अवसरों को भुनाएंगे, स्पष्टवादिता बढ़ेगी, ठगों से दूरी रखें, लेन-देन में सतर्कता बरतें। पुराने रोग उभर सकते हैं, मध्य अपेक्षाकृत अधिक अच्छा रहेगा। खानपान वाणी व्यवहार में स्पष्टता रहेगी। सबके प्रति आदर रखेंगे। बड़ों के आज्ञाकारी रहेंगे।
वृष: सूचना संचार संपर्क और संवाद बेहतर बनाता आया सप्ताह प्रयासों को गति देने वाला है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। निजीजीवन में धैर्य रखेंगे, करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। लोगों का भरोसा जीतेंगे, आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा, अपनों से महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे। उच्च शिक्षा में सफलता बढ़ेगी, जरूरी कार्यों को पूर्वार्ध में करने की कोशिश करें। उत्तरार्ध में प्रियजनों संग भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे, अनुशासन पर जोर देंगे।
मिथुन: रक्त संबंधों और कुल कुटुम्ब को बल देता आया सप्ताह श्रेष्ठ फलकारक है। अपनों के साथ यादगार पल साझा करेंगे। सुखद प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सामाजिकता और सद्भाव बढ़ेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, पूर्वार्ध में इच्छित कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे, दान धर्म में रुचि रहेगी, शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे, उत्तरार्ध में सहज रहेंगे। आस्था और विश्वास रखेंगे। व्यक्तिगत मामलों में विनम्र रहें। सकारात्मकता बढ़ाएं।
कर्क : कला कौशल और नवाचार को बल देता आया सप्ताह लाभकारक है। साख प्रभाव में वृद्धि होंगी। रहन सहन और व्यक्तित्व संवार पाएगा, जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, साझा क्षेत्र में आगे रहेंगे, अति उत्साह से बचें। परिजनों की सलाह बनाए रखेंगे, शुभ प्रस्ताव मिलेंगे, सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। विपक्ष शांत रहेगा, करियर कारोबार पर फोकस बढ़ाएं। स्वास्थ्य से समझौता न करें। बंधुत्व बढ़ाएं।
सिंह : दान धर्म और रिश्तों मे रुचि बढ़ाता आया सप्ताह सजगता सहजता से आगे बढऩे का संकेतक है। निवेश बढ़ाएंगे, योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे, पेशेवरता पर जोर देंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी, उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। साझा प्रयास फलेंगे, संवाद में सफल होंगे, नीति नियम रखेंगे। निजी मामलों में सक्रियता आएगी। धैर्य से काम लेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। विपक्षियों से बचाव रखें। खानपान में सात्विकता बनाए रखें। विनम्रता बढ़ाएं।
कन्या: आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ाता आया सप्ताह इच्छित प्रयासों में तेजी लाने वाला है। शुरूआत उम्मीद से अच्छी रहेगी। लाभ और विस्तार बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। रिश्तों को मजबूती मिलेगी, सुख सौख्य सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। भरोसा जीतेंगे, आस्था विश्वास से बेहतर परिणाम पाएंगे। श्रेष्ठ कार्यों से जुड़ेंगे। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं, मध्य में धैर्य से काम लें, पेशेवरता बनाए रखें। मित्रों पर भरोसा रखें।
तुला : प्रबंधन प्रशासन और पैतृक पक्ष से लाभ बढ़ाता आया सप्ताह पद प्रतिष्ठा प्रभाव बढ़ाने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। करियर कारोबार उम्मीद से अच्छा रहेगा। निजी में मामलों में सहज रहेंगे। अवसरों की अधिकता रहेगी। संपर्क संचार बेहतर होगा। रिश्ते संवरेंगे, प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। सप्ताहांत में थोड़ी सावधानी रखें, बजट से चलेंगे। कार्य क्षेत्र में समय देंगे, भावनाओं में आकर निर्णय नहीं लें, अतिश्रम और दिखावे से बचें।
वृश्चिक : भाग्यवर्धक सप्ताह है. साहस पराक्रम से सफलता का अध्याय लिख सकते हैं। समय सुधार पर बना रहेगा। बुद्धिमत्ता और पेशेवरता से सभी प्रभावित रहेंगे। उल्लेखनीय कार्यों को गति मिलेगी, लाभ अपेक्षा से अच्छा रहेगा। विस्तार की योजनाएं सफल होंगी, वरिष्ठों से भेंट होगी, सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। बड़प्पन रखेंगे, निजी मामलों में प्रेम और स्नेह रहेगा। वित्तीय समझ बढ़ेगी। यात्रा संभव है, शुभ प्रस्ताव पाएंगे।
धनु : अपनों के साथ सलाह से आगे बढ़ाने वाला सप्ताह है। शुरूआत मध्यम रह सकती है। अप्रत्याशित घटनाक्रम बने रह सकते हैं। मध्य से परिस्थितियां अपेक्षा से अच्छी रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, मनोबल बढ़ेगा. निजी मामलों में बड़प्पन दिखाएंगे। भरोसा जीतें, कार्यक्षेत्र में सहजता बनी रहेगी। सभी सहयोगी होंगे, साक्षात्कार में सफलता मिलेगी, जिम्मेदारियों को समय से पूरा करें। साहस संपर्क बढ़ेगा, अनजान पर जल्द भरोसा न करें। बचत पर जोर दें।
मकर : सुख सौख्य और विश्वास बढ़ाता आया सप्ताह अनुशासन बनाए रखेने वाला है। आरंभ उम्मीद से अच्छा रहेगा। आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को साझा करेंगे। भावनाओ पर अंकुश रखेंगे। आगे बढऩे से पहले तैयारी पर ध्यान देंगे। इच्छित परिणाम पाएंगे। मध्य में स्वास्थ्य और सामंजस्य दोनों का संतुलन बनाए रखें। अतिश्रम से बचें, उत्तरार्ध में भाग्य की प्रबलता से हर क्षेत्र में सफलता के संकेत बने रहेंगे। सूझबूझ बढ़ेगी।
कुंभ : खर्च निवेश पेशेवरता और कर्मठता बढ़ाता आया सप्ताह सजगता से आगे बढऩे का संकेतक है। व्यक्तिगत विषयों और परिवार पर फोकस रहेगा। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे, दान धर्म दिखावे में रुचि लेंगे और साख सम्मान पर जोर रहेगा। मध्य में महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे। बड़े लक्ष्य साधने की सोच रखेंगे, उत्तरार्ध अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। साझीदारों से बनाकर चलेंगे, विपक्ष से सतर्क रहेंगे, अपनों के साथ और सहयोग से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता बढ़ाएं।
मीन : मित्रता को बल देता आया सप्ताह करियर कारोबार में बढ़त देने वाला है। बौद्धिक कार्या में प्रभावी रहेंगे, प्रतियोगिता में सफलता पा सकते हैं, पेशेवरता पर जोर देंगे, पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चां पर अच्छा करेंगे। दूर देश के कार्य बनेंगे, मध्य में नीति नियम और अनुशासन पर अमल बढ़ाएं। औरों से अपेक्षाएं न रखें, सम्मान का भाव रखें, उत्तरार्ध में साझीदारी से जुड़ें प्रयास बनेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आलस्य त्यागें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो