script6 विधायकों में तीन अपने निर्वाचन क्षेत्र का किला नहीं बचा पाए | Three out of 6 MLAs could not save the fort of their constituency, one | Patrika News
बिलासपुर

6 विधायकों में तीन अपने निर्वाचन क्षेत्र का किला नहीं बचा पाए

chhattisgarh election: जिले में 6 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्षों का चुनाव हुआ। इ

बिलासपुरFeb 14, 2020 / 10:32 am

GANESH VISHWAKARMA

6 विधायकों में तीन अपने निर्वाचन क्षेत्र का किला नहीं बचा पाए

6 विधायकों में तीन अपने निर्वाचन क्षेत्र का किला नहीं बचा पाए

बिलासपुर . जिले में 6 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्षों का चुनाव हुआ। इसमें तीन विधायक अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जनपद पंचायतों में अपनी पार्टी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष नहीं बनवा सके। एक विधायक का क्षेत्र फिफ्टी – फिफ्टी रहा । दो विधायकों ने अपने क्षेत्र में जनपद पंचायतों में समर्थकों को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। अविभाजित जिले में सात जनपद पंचायत है। इनमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र से जकांछ के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी विधायक है। मरवाही जनपद पंचायत क्षेत्र में कांगे्रस समर्थित प्रताप सिंह मरावी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। जकांछ विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष बनाने में नाकाम रहे। मरवाही जपं.कांगे्रस के ही अजय राय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। कोटा विधानसभा क्षेत्र से जकांछ की विधायक डॉ. रेणु जोगी विधायक है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरेला जनपद पंचायत एवं पेंड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र है। इन दोनों जनपद पंचायतों में क्षेत्रीय विधायक अपनी पार्टी के जनपद पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष बनवाने में असफल हो गई। गौरेला जपं. में कांगे्रस समर्थित ममता पैकरा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सविता राठौर निर्वाचित हुई है। पेंड्रा जपं. अध्यक्ष कांगे्रस की आशा मरावी एवं उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर निर्वाचित हुए है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस विधायक रश्मि सिंह है। इस जनपद पंचायत में कांगे्रस की राजोश्वरी कौशिक अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांगे्रस की विद्या नितेश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस विधायक ने कांगे्रस समर्थितों को जनपद अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहीं। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा विधायक है। डॉ. बांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुख्यालय में पार्टी के जपं. अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष बनवाने में नाकाम रहे। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र का कुछ हिस्सा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। इस लिहाज से बेलतरा के भाजपा विधायक रजनीश सिंह पचास फीसदी असफल रहे। हालांकि सिंह का काफी हिस्सा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तहत जनपद पंचायत बिल्हा में क्षेत्र में शामिल है,इसलिए बिल्हा जपं. में भाजपा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बनवाने में कामयाबी मिलीं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक धरमलाल कौशिक है। वे विधानसभा में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष भी है। इस विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा की राधिका जोगी एवं उपाध्यक्ष विक्रय सिंह निर्वाचित हुए है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक अपने निर्वाचन क्षेत्र में जपं. अध्यक्ष,उपायक्ष बनाने में सफल रहे।
निर्वाचित अध्यक्ष व प्राप्त मत – निकटतम प्रतिद्वंदी व प्राप्त मत – विजेता पार्टी मस्तूरी – सावित्री राठौर -15 – मेघा भोई -10 – कांगे्रस बिल्हा – राधिका जोगी – 13 – मीना हजारी -9,1सदस्य अनुपस्थित,2वोट रिजेक्ट- भाजपा तखतपुर – राजेश्वरी कौशिक- 20 – ललिता कश्यप-5 – कांगे्रस कोटा – मनोहर राज -17 – धनसिंह पैकरा -8 – भाजपा गौरेला – ममता पैकरा – 9 – वर्षा तंवर – 7 – कांगे्रस पेंड्रा – आशा मरावी -8 – शीला पैकरा -4 – कांगे्रस मरवाही – प्रताप सिंह मरावी – 12 – रोत्तम सिंह – 10 –
– निर्वाचित उपाध्यक्ष ,प्राप्त मत – निकटम प्रतिद्वंद्वी व प्राप्त मत – विजेता पार्टी मस्तूरी – नितेश सिंह ठाकुर – 15 – धर्मेंद कोशले – 7 – कांगे्रस बिल्हा – विक्रम सिंह – 16 – प्रीति मनोज पांडे -8 – भाजपा तखतपर – विद्या नितेश मिश्रा –
निर्विरोध

कांगे्रस कोटा – सुमंत कुमार जायसवाल- भाजपा गौरेला – सविता पैकरा – 9 – पवन पैकरा – 7 – कांगे्रस पेंड्रा – जीवन सिंह राठौर – 9 – श्रद्धा देवी तिवारी-3 कांगे्रस मरवाही – अजय राय – 13 – आयुष मिश्रा – 9 – कांगे्रस –
फेल हो छाया विधायक बिल्हा के छाया कांगे्रस विधायक राजेंद्र शुक्ला और कोटा के छाया विधायक विभोर सिंह जनपद पंचायत चुनाव में फेल हो गए। कांगे्रस के दोनों छाया विधायक जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पार्टी के बनवाने में नाकाम रहे। बाक्स इन अफसरों ने कराया चुनाव सात जनपद पंचायतों में जिन अधिकारियों ने चुनाव कराया है। इनमें बिल्हा एसडीएम अखिलेश साहू, मस्तूरी एसडीएम मोनिका वर्मा, तखतपुर में एसडीएम आनंद रूप तिवारी, कोटा में डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया, मरवाही में डिप्टी कलेक्टर डिगेश पटेल, गौरेला में एसडीएम मयंक चतुर्वेदी एवं पेंड्रा में डिप्टी कलेक्टर पंकज डाहिरे पीठासीन अधिकारी रहे। बाक्स जिपं. अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का चुनाव आज जिला पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। जिला पंचायत सभाकक्ष में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पीठासीन अधिकारी व अपर कलेक्टर बीसी साहू ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो