scriptघर में सो रहे थे एक ही परिवार के 3 सदस्य, वाहन चालक ने घर में घुसा दिया वाहन | Truck accident today morning, many people injured | Patrika News

घर में सो रहे थे एक ही परिवार के 3 सदस्य, वाहन चालक ने घर में घुसा दिया वाहन

locationबिलासपुरPublished: Sep 16, 2019 12:56:51 pm

Submitted by:

Murari Soni

शनिवार रात हुए हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए

घर में सो रहे थे एक ही परिवार के 3 सदस्य, वाहन चालक ने घर में घुसा दिया वाहन

घर में सो रहे थे एक ही परिवार के 3 सदस्य, वाहन चालक ने घर में घुसा दिया वाहन

बिलासपुर. पचपेड़ी थानांतर्गत ग्राम धुर्वाकारी में शनिवार रात एक ही परिवार के 3 सदस्य घर में सो रहे थे। रात में माजदा चालक ने लपरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए घर में वाहन घुसा दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पचपेड़ी पुलिस के अनुसार ग्राम धुर्वाकारी निवासी राजेश भारद्वाज पिता शगुनराम मजदूर हैं। शनिवार रात वे पत्नी सुनीताबाई और बेटी ग्रेसिका सिंह के साथ खान खाने के बाद सोने चले गए थे। पत्नी व बेटी के सोने के बाद राजेश मोबाइल पर फिल्म देख रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे स्वराज माजदा सीजी 10 डब्ल्यू 1663 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्व कवाहन चलाते हुए वाहन को उनके घर में घुसा दिया। दुर्घटना में घर की दीवार गिर गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मलबे में दबने से राजेश, सुनीता और ग्रेसिका सिंह को चोट लगी। राजेश ने डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने तीनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए पहुंचाया। रविवार को राजेश ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 427 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो