scriptगांजा बेच रहे थे दो भाईयों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार | Two brothers arrested for selling HEMP | Patrika News

गांजा बेच रहे थे दो भाईयों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

locationबिलासपुरPublished: Oct 07, 2019 11:36:28 am

Submitted by:

Murari Soni

प्रभात चौक में शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर गांजा बेचने वाले 2 भाइयों को गिरफ्तार किया।

Ganja smugglling in Bilaspur

कोविड इमरजेंसी लिख गाड़ी में सब्जी की जगह करता था गांजा की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

गांजा बेच रहे थे दो भाईयों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

प्रभात चौक में शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर गांजा बेचने वाले 2 भाइयों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने दीपक के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से 850 ग्राम गांजा बरामद किया।
बिलासपुर. सरकंडा थानांतर्गत चिंगराजपारा प्रभात चौक में शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर गांजा बेचने वाले 2 भाइयों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने डेढ़ किला गांजा बरामद किया है। सरकंडा पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से थाने में सूचना मिली कि प्रभात चौक चिंगराजपारा में रहने वाले दीपक वैष्णव पिता संतोष वैष्णव (30 ) और उसका बड़ा भाई मनीष कुमार वैषण ( 32) गांजा बेच रहे हैं।
पुलिस ने दीपक के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से 850 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं मनीष के घर से पुलिसने 750 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी भाइयों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी भाइयों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो