scriptगन्ना पेरते समय मशीन में फंसने से किशोर हुआ घायल, उपचार का खर्च मांगने पर दुकान संचालक ने घर घुसकर पीटा | under age boy injured while using sugar cane machine | Patrika News

गन्ना पेरते समय मशीन में फंसने से किशोर हुआ घायल, उपचार का खर्च मांगने पर दुकान संचालक ने घर घुसकर पीटा

locationबिलासपुरPublished: Jun 07, 2019 07:47:52 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

सिविल लाइन थानांतर्गत कुदुदंड में गुरुवार देर शाम की घटना

civil line thana

गन्ना पेरते समय मशीन में फंसने से किशोर हुआ घायल, उपचार का खर्च मांगने पर दुकान संचालक ने घर घुसकर पीटा

बिलासपुर. नेहरू चौक पर गन्ना रस दुकान चलाने वाले युवक ने कुदुदंड में रहने वाले 16 साल के किशोर को गन्ना पेरने के लिए भेज दिया। मशीन में फंसकर किशोर घायल हो गया। घटना 4 मई को हुई। उपचार का खर्च मांगने पर दुकान संचालक ने घर घुसकर घायल किशोर की पिटाई कर दी।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कुदुदंड निवासी विकास राव उर्फ लाला ने नेहरू चौक पर गन्ना रस दुकान खोला था।दुकान में गन्ना रस पेरने के लिए उसने कुदुदंड में रहने वाले दुर्गेश साव (16 ) को काम पर रखा था। 4 मई को गन्ना पेरते समय मशीन में उसका हाथ फंस गया था, जिसमें दाहिने हाथ औरकंधे में चोट लगी थी। दुाकन संचालक विकास ने उसे सिम्स भेजते हुए उपचार का खर्च देने की बात कही थी। एक महीने तक दुर्गेश ने उपचार कराया था। उसने कई बार विकास से उपचार में खर्च हुई राशि मांगी, लेकिन वह आज-कल में देने की बात कहकर टालता रहा। 6 जून को सुबह 11 बजे उसने फिर से विकास से उपचार में खर्च हुई राशि मांगी। उसने शाम को रकम देने की बात कही। देर शाम 7 बजे वह दुर्गेश के घर में घुसा और उपचार की रकम बार-बार मांगने की बात कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दूर्गेश ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 287, 294,323,452, 506 व किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो