scriptबेरोजगारी में प्यार का ऐसा अंत, परिजनों ने शादी के लिए डाला दबाव तो जंगल में जाकर लगा ली फांसी, हुआ खुलासा | Unemployed boyfriend hangs under pressure from family | Patrika News

बेरोजगारी में प्यार का ऐसा अंत, परिजनों ने शादी के लिए डाला दबाव तो जंगल में जाकर लगा ली फांसी, हुआ खुलासा

locationबिलासपुरPublished: Apr 17, 2019 09:53:51 pm

Submitted by:

BRIJESH YADAV

बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करही कछार में 21 फरवरी को हुई थी घटना, 5 आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Unemployed boyfriend hangs under pressure from family

बेरोजगारी में प्यार का ऐसा अंत, परिजनों ने शादी के लिए डाला दबाव तो जंगल में जाकर लगा ली फांसी, हुआ खुलासा

बिलासपुर. प्रेम संबंध का पता चलने पर लड़की के पिता समेत 5 लोगों ने युवक को शादी के लिए प्रताडि़त किया। युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना 21 फरवरी को बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करही कछार में हुई थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
बेलगहना पुलिस के अनुसार ग्राम करही कछार निवासी नितिन उर्फ राजा साहू पिता दीपक कुमार साहू (21 ) बेरोजगार था। उसका गांव में रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी लड़की के पिता महंगूराम , मां रेखा और रिश्तेदार राज कुमार, मालिकराम और उर्मिला को दोनों के बीच पे्रम संबंध होने की जानकारी हो गई थी। महंगू राम और उसके रिश्तेदारों ने नितिन की बेटी से शादी करने के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। परिजनों से डर से वह 19 फरवरी 2019 को घर से भाग गया था। दो दिनों के बाद 21 फरवरी को उसकी लाश पथरीनरवा के जंगल में जामुन के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकती मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मामले में जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो