scriptशातिर बदमाश ने दो बहनों को घर छोडऩे के बहाने कार से उठवाया, फिर एक से किया रेप | Vicious miscreant picked up two sisters by car | Patrika News

शातिर बदमाश ने दो बहनों को घर छोडऩे के बहाने कार से उठवाया, फिर एक से किया रेप

locationबिलासपुरPublished: Jan 28, 2020 12:14:57 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

मारपीट करते हुए चाकू की नोंक पर किया बलात्कार

शातिर बदमाश ने दो बहनों को घर छोडऩे के बहाने कार से उठवाया, फिर एक से किया रेप

शातिर बदमाश ने दो बहनों को घर छोडऩे के बहाने कार से उठवाया, फिर एक से किया रेप

बिलासपुर. सरकंडा मुख्य मार्ग से 26 जनवरी को दिन दहाड़े स्कूली में पढऩे वाली 2 बहनों को कार सवार युवकों ने घर तक लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और बिरकोना रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गए। फिल्मी अंदाज में युवकों का सरगना व आदतन बदमाश मौके पर पहुंचा और एक बहन से मारपीट करते हुए चाकू की नोंक पर बलात्कार किया। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। सरकंडा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय 1 किशोरी 26 जनवरी को अपनी छोटी बहन के साथ पैदल घर जा रही थी। सरकंडा मुख्य मार्ग पर दोपहर करीब 2 बजे उनके पास कार सीजी 13 सी 3331 से दीपक सिंह और उसके दो किशोर साथी पहुंचे। पुरानी जान पहचान होने का हवाला देकर तीनों ने दोनों बहनों को घर छोडऩे की बात कही। कार में बैठते ही दोनों बहनों को युवक और उसके साथी बिरकोना रोड की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों की गर्दन पकडकऱ नीचे झुका दिया। रास्ते में युवक व उसके साथियों ने एक होटल से चाउमीन खरीदा और दोनों को खिला दिया। कार से दोनों बहनों को लेकर युवक व उसके साथी बिरकोना स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। कुछ देर के बाद युवक के 2 अन्य साथी और उनके गिरोह के सरगना योगेश वर्मा मौके पर पहुंचा।

युवकों ने दोनों बहनों को पहुंचाया घर
घटना के बाद योगेश के गिरोह के सदस्यों ने कार से किशोरी और उसकी छोटी बहन को उनके घर के पास छोड़ दिया। पीडि़ता और उसकी बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रात करीब 8 बजे पीडि़ता शिकायत लेकर थाना पहुंची। उसने पुलिस को योगेश की पिटाई और चाकू से शरीर पर लगे जख्म दिखाए।
पहले की मारपीट फिर चाकू की नोंक पर किया बलात्कार
योगेश वर्मा ने बड़ी बहन को कार से उतरने के लिए कहा। विरोध करने पर उसने किशोरी पर चाकू अड़ा दिया। इसी बीच किशोरी ने लघुशंका के लिए जाने की बात कही। इस बात का फायदा उठाकर योगेश ने किशोरी को वॉश रूम लेजाने का बात कही और निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले गया। उधर किशोरी की छोटी बहन को योगेश के साथी कार में बैठाए रखे। लघुशंका के बाद योगेश ने किशोरी से जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर योगेश ने किशोरी से मारपीट की और चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने घटना का जिक्र किसी से नहीं करने किशोरी को धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मचा हडक़ंप
दुष्कर्म पीडि़ता के थाने पहुंचने और उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर सरकंडा थाने में हडक़ंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी सरकंडा थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले में गिरोह का सरगना योगश वर्मा को छोडकऱ उसके साथी राहुल देवांगन, दीपक सिंह और 3 अन्य किशोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं योगेश वर्मा को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
हत्या के प्रयास का है आरोपी योगेश
योगश वर्मा ने कुछ महीने पूर्व जबड़ापारा में एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पूर्व वह जेल से छूटा है। उसने पीडि़ता को जेल जाने और बाहर आने की तस्वीरें मोबाइल पर दिखाकर धमकाया था।

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने डाली खलल
मामले में योगेश वर्मा को बचाने के लिए कांग्रेस व भाजपा से जुड़े नेताओं ने जमकर नेतागिरी की। आरोपियों के हिरासत में लेने के बाद थाने में कई नेता पहुंचे और पूछताछ के बीच खलल भी डाली।
मारपीट के मामले में पुलिस करती गिरफ्तार तो नहीं होती घटना
सरकंडा जबड़ापारा में किराये के मकान में रहने वाली सचिन कुमार कुर्रे और उसके साथी से 23 जनवरी की रात लघुशंका की बात पर आरोपी दीपक सिंह, योगेश सिंह और उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट कर ईंट से हमला किया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया होता तो किशोरी आरोपियों के बलात्कार का शिकार नहीं होती।

थानेदार से लिया जाएगा स्पष्टीकरण

मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी योगेश की तलाश जारी है। 23 जनवरी की रात आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो मामले की डायरी देखकर अवलोकन किया जाएगा। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में थानेदार से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
निमेश बरैया, सीएसपी कोतवाली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो