scriptघर बैठे देखिए ईराक के करबला का नजारा, हसन-हुसैन की जियारत करने पहुंचे हैं दुनियाभर से लोग | View Iraq's Karbala at home | Patrika News

घर बैठे देखिए ईराक के करबला का नजारा, हसन-हुसैन की जियारत करने पहुंचे हैं दुनियाभर से लोग

locationबिलासपुरPublished: Aug 25, 2019 01:03:25 pm

Submitted by:

Murari Soni

ईराक के करबला में हसन-हुसैन के शहादत स्थल मकबरा में जियारत करने दुनियाभर के लोग पहुंचे हैं।

घर बैठे देखिए ईराक के करबला का नजारा, हसन-हुसैन की जियारत करने पहुंचे हैं दुनियाभर से लोग

घर बैठे देखिए ईराक के करबला का नजारा, हसन-हुसैन की जियारत करने पहुंचे हैं दुनियाभर से लोग

बिलासपुर. ईराक के करबला में हसन-हुसैन के शहादत स्थल मकबरा में जियारत करने दुनियाभर के लोग पहुंचे हैं। बिलासपुर शहर से भी जोयब हुसैन और उनकी पत्नी करबला गईं हैं। वे 10 दिनों की ईराक यात्रा पर हैं। इन दिनों ईराक के शहरों में तापमान 48 डिग्री बना हुआ है। धार्मिक माहौल के बीच धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बिलासपुर से ईराक गए जोएब हुसैन ने फोन पर बताया कि ईराक में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं। यहां भारतीय रुपए की कीमत 20 गुना अधिक है। पेट्रोल भी बहुत सस्ता है। यहां पेट्रेाल के दाम भारतीय 15 रुपए प्रतिलीटर है। शहर में दुकानें भी चौबीसों घंटे खुली रहतीं हैं। चारों तरफ ऊंट दिखाइ्र्र देते हैं।
हसन-हुसैन के शहादत स्थल मकबरा की जियारात करने कई देशों के लोग मौजूद हैं। अलग-अलग भाषाओं में लोग एक दूसरे से बात करते देखे जा रहे हैं। ईराक में भारतीय मुसलमानों की भीड़ भी देखी जाती है। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से भारतीय मुसलमान ईराक पहुंचते हैं।
घर बैठे देखिए ईराक के करबला का नजारा, हसन-हुसैन की जियारत करने पहुंचे हैं दुनियाभर से लोग

ट्रेंडिंग वीडियो