script विनायक जयंती पर गणपति का किया अभिषेक व पूजन | Vinayak Jubilee Ganapati of Abhishek & worship | Patrika News

 विनायक जयंती पर गणपति का किया अभिषेक व पूजन

locationबिलासपुरPublished: Feb 11, 2016 12:16:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

विनायक जयंती का कार्यक्रम गुरुवार को वैदिक विधियों से पूजा-अर्चना भक्तिमय वातावरण में किया गया

ganpati puja

ganpati puja

बिलासपुर.विनायक जयंती का कार्यक्रम गुरुवार को वैदिक विधियों से पूजा-अर्चना भक्तिमय वातावरण में किया गया। तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में अभिषेक व शृंगार का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए किया गया। आचार्य मधुसुदन अड़बे के मार्गदर्शन में 21 परिवारों ने गणपति का अभिषेक किया।

इसके साथ ही शृंगार व आरती की। मंदिर समिति के सचिव प्रमोद काले ने बताया कि माघ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी की तिथि को विनायक जयंती कहा जाता है और इस दिन को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। शाम में मोदक व तिल के लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही महाआरती का कार्यक्रम करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो