scriptअगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र | weather forecast: heavy rail alert in many states,Cyclonic Circulation | Patrika News
बिलासपुर

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

– पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, उड़ीसा, झारखंड, और मेघालय के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

बिलासपुरSep 19, 2021 / 12:33 pm

CG Desk

rain.jpg

बिलासपुर. भारत के अधिकांश हिस्सों में इस समय बारिश (Heavy Rain Alert) हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भारत के कुछ इलाकों में व्यापक वर्षा देखने को मिली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है और यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

(Mansoon Dronika) मानसून द्रोणिका, चक्रीय चक्रवाती घेरे और पश्चिम मध्यप्रदेश में बने निम्न दबाव के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विज्ञानी एसपी चन्द्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके दक्षिण उड़ीसा की ओर अगले 24 घंटे में जाने की संभावना । मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर- पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 24 घंटे में कमजोर पडऩे की संभावना है। 19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 20 से 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो