scriptWEATHER REPORTS मौसम: फरवरी में रहा उतार-चढ़ाव वहीं मार्च के पहले दिन ही चली आंधी, फिर हुई बारिश | Weather: There was ups and downs in February | Patrika News

WEATHER REPORTS मौसम: फरवरी में रहा उतार-चढ़ाव वहीं मार्च के पहले दिन ही चली आंधी, फिर हुई बारिश

locationबिलासपुरPublished: Mar 02, 2022 12:39:25 am

Submitted by:

JYANT KUMAR SINGH

– सोमवार को शाम में भी चली थी आंधी, फरवरी माह में एक दिन हुई बारिश- शहर के मौसम weather में चढ़ाव का दौर है। आलम यह है कि अधिकतम maximum और न्यूनतम minimum दोनों आंशिक रूप से सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। आंकड़ों की मानें तो मंगलवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। यदि सामान्य की बात करें तो अधिकतम 33.1 व न्यूनतम 16.9 है।

weather news,weather news

पिछले दो दिनों से शहर में आंधी और बादलों वाली स्थिति है। सोमवार को शाम के वक्त शहर के बाहरी इलाकों में तेज आंधी चली थी,पिछले दो दिनों से शहर में आंधी और बादलों वाली स्थिति है। सोमवार को शाम के वक्त शहर के बाहरी इलाकों में तेज आंधी चली थी

बिलासपुर। पिछले दो दिनों से शहर में आंधी और बादलों वाली स्थिति है। सोमवार को शाम के वक्त शहर के बाहरी इलाकों में तेज आंधी चली थी। वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि मंगलवार को भी शाम के वक्त ही तेज आंधी फिर से चली, इसके बाद बारिश की मोटी-मोटी बूंद गिरी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र महाराष्ट्र में चले जाने के कारण दो मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

कैसा रहा फरवरी में प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी का मौसम यदि राज्य की दृष्टि से देखा जाए तो इस माह में सात पश्चिमी विक्षोभ आए। इसमें से दो विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में देखा गया। चार से छह फरवरी तक मौसम परिवर्तन हुआ तथा23 से 28 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हुआ। 23 से 28 फरवरी के बीच सरगुजा संभाग में ओला वृष्टि दर्ज की गई इस माह सामान्य औसत वर्षा 10.2 मिमी दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश जशपुर जिले में 47.7 मिमी दर्ज की गई जबकि बिलासपुर में ये 21 मिमी रही जो कि सामान्य से नौ एमएम ज्यादा है।
फरवरी में बिलासपुर का मौसम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में बिलासपुर का मौसम भी उठापटक भरा रहा। एक दिन बारिश दर्ज की गई। शहर में औसत न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांच फरवरी को 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर में औसत अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान 23 फरवरी को 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान 11 फरवरी को 24 डिग्री दर्ज किया गया।
पेंड्रा रोड की स्थिति फरवरी में
फरवरी माह में चार दिन बारिश दर्ज की गई। यहां कुल वर्ष 55 मिमी दर्ज की गई। शहर का औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25 फरवरी को 17 डिग्री दर्ज किा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच फरवरी को 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24 फरवरी को 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान दस फरवरी को 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो