scriptबेटियों के साथ- साथ बहुएं भी सुरक्षित नहीं, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में गरमाया मुद्दा | Woman are is not safe, issue raised in BJP Mahila Morcha conference | Patrika News

बेटियों के साथ- साथ बहुएं भी सुरक्षित नहीं, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में गरमाया मुद्दा

locationबिलासपुरPublished: Oct 29, 2020 12:16:02 pm

Submitted by:

CG Desk

– महिलाओं सम्मेलन कराने में भाजपा ने कांग्रेस से मारी बाजी.

woman.jpg
बिलासपुर. मरवाही विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को भाजपा मुद्दा बनाने जा रही है। इस कार्यक्रम में मरवाही थाना के ग्राम सिवनी के एक आदिवासी महिला को आधी रात को कांग्रेस नेता के पुत्र द्वारा अपहरण के मुद्दे पर जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है। इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सहित अनेक भाजपा के अनेक दिग्गज नेत्रियां शामिल हो रही हैं।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को काटें की टक्कर बनाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। भाजपा प्रदेश के सभी दिग्गज नेत्रियों को कार्यक्रम में शामिल हो रही है। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखेंगी इसके अलावा हाल में मरवाही थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी के एक आदिवासी महिला को कांग्रेस नेता के पुत्र द्वारा आधी रात को उसके घर से उठाकर ले जाने के मामले को सभा में प्रमुखता से रखी जाएगी। भाजपा के एक नेत्री ने बताया पूरा कार्यक्रम बेटियों के साथ साथ प्रदेश में बहुएं भी सुरक्षित नहीं इस पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
कार्यक्रम 28 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे कुदरी मंदिर के पास होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, सरोज पाण्डेय, विभाराव राष्ट्रीय सचिव भाजपा महिला मोर्चा, शालिनी सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा विधानी, हर्षिता पाण्डेय पूर्व राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष शामिल रहेगी। इसके बाद भाजपा कांग्रेस की लगातार सभाएं हैं। महिलाओं के कार्यक्रम के मामले में कांग्रेस से भाजपा आगे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो