scriptWoman complains against neighbor for stealing cock Bilaspur News | घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची महिला, पड़ोसी के खिलाफ की चोरी की शिकायत, कहा- मारने की फिराक में था | Patrika News

घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची महिला, पड़ोसी के खिलाफ की चोरी की शिकायत, कहा- मारने की फिराक में था

locationबिलासपुरPublished: Feb 28, 2023 02:20:43 pm

Submitted by:

CG Desk

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। दरअसल महिला मुर्गे को थाने लेकर शिकायत करने के लिए पहुंची थी। उसने पडोसी पर यह आरोप लगाया कि उसने मुर्गे को चोरी कर लिया था।

महिला ने पडोसी के खिलाफ की मुर्गा चोरी की शिकायत
घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची महिला

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। दरअसल महिला मुर्गे को थाने लेकर शिकायत करने के लिए पहुंची थी। उसने पडोसी पर यह आरोप लगाया कि उसने मुर्गे को चोरी कर लिया था। इसके बाद वह उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। महिला ने अपने पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की है। महिला की ऐसी शिकायत को सुनकर पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.