भोली सूरत वाली ये महिला घर में कर रही थी अवैध काम, जब पहुंची पुलिस तो माजरा देख उड़ गए होश
बिलासपुरPublished: Jul 22, 2023 06:22:25 pm
गिरफ्तार महिला से पुलिस ने 35 किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला पर सकरी पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है..
बिलासपुर. बंधवापारा सकरी निवासी महिला ने गांजा बेचने घर को ही गोदाम बना रखा था। सकरी पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस ने 35 किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला पर सकरी पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि बंधवापारा निवासी एक महिला घर में भारी मात्रा में गांजा डम्प कर नशे का अवैध कारोबार चला रही है।