बिलासपुर

12 साल बाद मुंगेली के उसी बंगले में एक और महिला जज ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

12 साल पहले जिस बंगले में एक महिला जज ने आत्महत्या की थी, उसी बंगले में दीपावली की रात जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बिलासपुरNov 17, 2020 / 08:21 am

Bhawna Chaudhary

suicide

मुंगेली. 12 साल पहले जिस बंगले में एक महिला जज ने आत्महत्या की थी, उसी बंगले में दीपावली की रात जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला जज का शव उनके शयन कक्ष से पंखे से लटका मिला। 55 वर्षीया मार्टिन अकेले रहती थीं, उनके पति का करीब डेढ़ साल पहले निधन हो गया था।

जानकारी के अनुसार दीपावली के अगले दिन सुबह देर तक जिला सत्र न्यायाधीश के बंगले का दरवाजा नहीं खुला तो सीजेएम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कप्तान अरविंद कुजूर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खिड़की खोलकर शयनकक्ष में भीतर देखा तो महिला जज का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस के अनुसार घटनास्थल को देखकर ऐसा लगता है कि महिला जज ने साड़ी को पंखे से बांध कर फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली।

सूचना मिलने पर सीजेएम, कोर्ट स्टाफ, वकील, पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार लगभग 12 साल पहले इसी बंगले में एक अन्य महिला जज ने भी आत्महत्या कर ली थी।

Home / Bilaspur / 12 साल बाद मुंगेली के उसी बंगले में एक और महिला जज ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.