scriptपहले लड़की ने किया सुसाइड का प्रयास अब आरोपी ने पी लिया फिनायल और ये लिख गया सुसाइड नोट में | Women Harrasment Victim attempts suicide in Chhattisgarh | Patrika News

पहले लड़की ने किया सुसाइड का प्रयास अब आरोपी ने पी लिया फिनायल और ये लिख गया सुसाइड नोट में

locationबिलासपुरPublished: Oct 17, 2019 02:25:13 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

Women Harrasment: छेडख़ानी के आरोपी ने सुसाइड नोट लिखकर पी लिया कीटनाशक (Suicide Attempt)

बिलासपुर . तोरवा थानांतर्गत ग्राम दो मुहानी में कॉलेज छात्रा से छेडख़ानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को छेडख़ानी पीडि़ता ने भाजपा नेता पर बदनाम करने और छेडख़ानी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया था। (Women Harrasment) घटना के बाद बुधवार को छेडख़ानी के आरोपी ने छात्रा की शिकायत को झूठा बताते हुए उसके और उसके साथियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर कीटनाशक जहर सेवन कर दिया। घटना के बाद गांव की महिला व पुरुषों ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तोरवा थाने का घेराव किया। (Suicide Attempt)
जानकारी के अनुसार तोरवा थानांतर्गत ग्राम दो मुहानी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती कॉलेज छात्रा है। बुधवार को उसने फिनायल पी लिया था। परिजन उसे तोरवा स्थित स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती किए थे। उसने खुदकुशी के प्रयास के पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने 9 अक्टूबर को गांव में रहने वाले अनिल निषाद, मोनू निषाद, नसीब निषा और छोटू निषाद द्वारा छेडख़ानी करने पर शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराने की बात लिखी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस उसपर समझौता करने का दबाव बना रही है। गांव में रहने वाले भाजपा नेता बिज्जू राव ने उसपर शराब बेचने का आरोप और छेडख़ानी की झूठी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन देने और सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की बात लिखी थी। बदनामी होने का कारण बताते हुए उसने खुदकुशी करने को वजह बताई थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। वहीं बुधवार को छेडख़ानी के आरोपी नसीब निषाद ने कीटनाशक जहर सेवन कर लिया। उसने भी पीडि़ता की तहर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने पीडि़ता और उसके साथी भुवनेश्वर, राहुल और दीपक द्वारा साजिश के तहत उसे छेडख़ानी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि समाज का प्रतिनिधित्व करने के कारण उससे भुवनेश्वर रंजिश रखता है। छात्रा को ढाल बनाकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। नसीब को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।
ग्रामीणों ने किया तोरवा थाने का घेराव
नसीब के जहर सेवन करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे ग्राम दो मुहानी के ग्रामीणों ने तोरवा थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को झूठा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने खुदकुशी का प्रयास किया है। उसके सुसाइड नोट को जब्त किया गया है। वहीं नसीब ने भी सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया है। समझाइश के बाद ग्रामीण वापस चले गए।
छेडख़ानी के आरोपी द्वारा जहर सेवन करने पर सिम्स में भर्ती किया गया है। उसका सुसाइड नोट मिला है। मामले में जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सनीप रात्रे, थाना प्रभारी, तोरवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो