scriptब्रिटेन से रायपुर लौटीं 2 महिलाएं और चांपा के संक्रमित युवक के सेकेंड्री कांटेक्ट वाले 6 पॉजिटिव मिले | women returned from UK to raipur are corona positive | Patrika News

ब्रिटेन से रायपुर लौटीं 2 महिलाएं और चांपा के संक्रमित युवक के सेकेंड्री कांटेक्ट वाले 6 पॉजिटिव मिले

locationबिलासपुरPublished: Dec 30, 2020 01:24:40 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

लालखदान में सोमवार की रात 8 बजे हुई बिल्लू उर्फ सुनिल श्रीवास की मौत को गैंगवार कहा जा रहा है। बिल्लू अवैध हथियार का सौदागर बना हुआ था और जेल से छूटने के बाद संजय ने भी हथियार बेचने का काम शुरू किया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच 3 दिनों पूर्व बर्थडे पार्टी में विवाद भी हुआ था।

रायपुर. प्रदेश में ब्रिटेन से लौटने वालों से खतरे का अंदेशा गहराता जा रहा है। सोमवार तक ब्रिटेन रिटर्न 4 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, मंगलवार को 2 और लोगों में वायरस की पहचान हुई। ये दोनों महिलाएं हैं और रायपुर की रहने वाली हैं।उधर, जांजगीर चांपा का जो युवक बीते दिनों संक्रमित पाया गया था।

वह चांपा में ही एक शादी समारोह में शामिल हुए था। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शादी समारोह में शामिल लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करवाई गई। इनमें 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि ये सीधे तौर पर इस युवक के संपर्क में नहीं थे। सेकेंड्री कांटेक्ट बताए जा रहे हैं। यह युवक अपनी जीजा के साथ ब्रिटेन से लौटा था, जो बिलासपुर में रहते हैं। ये भी संक्रमित हैं।

उधर, विभाग में हडकंप मचा हुआ है, क्योंकि अब तेजी से यूके रिटर्न वालों के संक्रमित आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में कोई चूक न हो। आरटी-पीसीआर टेस्ट ही करवाएं। अब तक ब्रिटेन रिटर्न ६ लोग संक्रमित मिले चुके हैं जबकि कांटेक्ट में आए ६ पॉजिटिव हैं। कुल १२ लोगों में संक्रमण की पहचान हुई है। सभी को एम्स में बनाए गए अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

10 सैंपल पुणे भेजे गए

अब तक 10 संक्रमितों के सैंपल पुणे भेजे जा चुके हैं। रायपुर की संक्रमित महिलाओं के सैंपल बुधवार को एम्स के जरिए पुणे भेजे जाएंगे। यहां से गुरुवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है।
वर्जन

ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों का टेस्ट करवाया जा रहा है। अभी नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इन सभी को एम्स में शिफ्ट करवाया गया है। सभी को गहन निगरानी में रखा गया है।

-डॉ. सुभाष पांडेय, प्रवक्ता एवं संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो