scriptजब स्टेशन पर मिल बैठीं दो झगड़ालू महिलाएं, एक TT तो दूसरी बिना ticket यात्री | Women's fight: Fight between female TT and female passenger | Patrika News
बिलासपुर

जब स्टेशन पर मिल बैठीं दो झगड़ालू महिलाएं, एक TT तो दूसरी बिना ticket यात्री

Women’s fight: टिकट नहीं होने पर महिला टीटी व महिला यात्री के बीच स्टेशन में हुआ जमकर विवाद

बिलासपुरDec 05, 2019 / 09:25 pm

Murari Soni

DEMO PIC

DEMO PIC

बिलासपुर. बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार रात बिना टिकट महिला को महिला टीटीई ने पकड़ लिया। टिकट नहीं होने की बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद शिकायत लेकर थाना पहुंचे दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
जीआरपी के अनुसार चिरमिरी निवासी पुष्पा साहू काम के सिलसिले में बिलासपुर आई थी। रात करीब 8 बजे वह वापस चिरमिरी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उनके पास एक महिला टीटीई पहुंची और टिकट दिखाने के लिए कहा।
टिकट नहीं होने पर पुष्पा और टीटीई के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों जीआरपी थाना पहुंचे और एक दूसरे पीर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। पुष्पा ने महिला टीटी पर मारपीट करने का आरोप लगाया वहीं महिला टीटीई ने बिना टिकट यात्रा करते पकडऩे पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक थाने में दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

महिला यात्री व महिला टीटीई एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना पहुंचे थे। दोनों पक्षों को सुना गया। कुछ देर के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।
आईआर खैरानी
थाना प्रभारी जीआरपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो