scriptरेल का हिन्दी अनुवाद नहीं बन सका आज तक | world hindi day 2020: Hindi translation of rail could not be made | Patrika News

रेल का हिन्दी अनुवाद नहीं बन सका आज तक

locationबिलासपुरPublished: Jan 11, 2020 12:15:12 pm

Submitted by:

Kranti Namdev

world hindi day 2020: रेलवे हिन्दी को बोल चाल से लेकर सभी शासकीय कार्यो के लिए जारी होने वाले लेटर में राजभाषा हिन्दी का उपयोग करने कई कार्यक्रम चल रहा है।

Hindi day

Hindi day

बिलासपुर. रेलवे हिन्दी को बोल चाल से लेकर सभी शासकीय कार्यो के लिए जारी होने वाले लेटर में राजभाषा हिन्दी का उपयोग करने कई कार्यक्रम चल रहा है।
रेलवे में हर वर्ष हिंदी पखवाड़ा भी मनाया जाता है। लेकिन रेल का हिन्दी अनुवाद क्या होता है यह रेलवे के राजभाषा अधिकारी को भी नहीं है। जोनल मुख्यालय में पदस्थ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि रेल का हिन्दी अनुवाद आज तक बना ही नहीं है। दरअसल आम बोल चाल की भाषा जो सरल हो इसका ही हिन्दी शब्द में प्रयोग किया जाता है, इनमें कई शब्द उर्दू के भी होते है जिसे हिन्दी के समान ही पढ़ा व लिखा जाता है। रेलवे में हिन्दी का उपयोग पहले की अपेक्षा अब ज्यादा होने लगा है। अधिकारी व कर्मचारी हिन्दी के प्रति जागरुक हो रहे है। हर कार्यक्रम में अधिकारी बोल चाल के लिए हिन्दी भाषा का ही उपयोग करते है। हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा गुगल ट्रॉस्लेटल व जी मेल में टाइप करने के लिए हिन्दी फॉड का उपयोग करने जागरुक किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो