scriptपश्चिम बंगाल की लड़की पर आया राजनंदगांव के लड़के का दिल, प्यार में फंसाकर बिलासपुर में किया दुष्कर्म, अब बोला शादी नहीं हो सकती | Young man Rape with girl in Bilaspur | Patrika News

पश्चिम बंगाल की लड़की पर आया राजनंदगांव के लड़के का दिल, प्यार में फंसाकर बिलासपुर में किया दुष्कर्म, अब बोला शादी नहीं हो सकती

locationबिलासपुरPublished: May 03, 2019 11:19:09 am

Submitted by:

Murari Soni

आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, सरकंडा में आरोपी ने युवती की सहेली के घर में किया दुष्कर्म

Young man Rape with girl in Bilaspur

पश्चिम बंगाल की लड़की पर आया राजनंदगांव के लड़के का दिल, प्यार में फंसाकर बिलासपुर में किया दुष्कर्म, अब बोला शादी नहीं हो सकती

बिलासपुर पत्रिका. कोलकाता में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर राजनांदगांव के युवक ने सरकंडा क्षेत्र में युवती की सहेली के घर में दुष्कर्म किया। घटना जुलाई 2018 की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सरकंडा पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी 32 वर्षीय एक युवती रायपुर में रहककर प्राइवेट कंपनी में काम करती है।
करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात राजनांद गांव निवासी शुभम लालवानी पिता महेश लालवानी से हुई थी। शुभम ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। 18 जुलाई 2018 को युवती सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली अपनी 1 सहेली के घर आई थी। शुभम उसके पीछे बिलासपुर आया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने शुभम को शादी करने के लिए कहा तो वह परिजनों से चर्चा करने के बाद अरेंज मैरिज करने का आश्वासन देता रहा।
अप्रैल महीने में आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने गुरुवार को घटना की शिकायत एसपी अभिषेक मीणा से की। एसपी के आदेश पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो