script11 लाख रुपए का झांसा देकर महिला से किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो | young man raped woman | Patrika News

11 लाख रुपए का झांसा देकर महिला से किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो

locationबिलासपुरPublished: Jan 24, 2020 11:54:40 am

Submitted by:

Murari Soni

rape with woman: अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, 6 साल बाद महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली 1 बेवा महिला को 11 लाख रुपए वापस करने का झांसा देकर ग्राम सौदा बुलाया और नशीला पेय पिलाकर बलात्कार किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। घटना वर्ष 2014 में हुई। आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता ने 6 साल के बाद शिकायत थाने में दर्ज कराई।
सकरी पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय 1 बेवा महिला ने वर्ष 2013 में जमीन खरीदने के लिए यदुनंदन नगर निवासी व प्रापर्टी डीलर नवल किशोर दुबे को 11 लाख रुपए दिए थे। जमीन नहीं दिलाने पर महिला ने उससे 11 लाख रुपए वापस मांगे थे। सन 2014 में नवल ने महिला को ग्राम सौदा में अपने 1 मित्र के घर पर पैसे देने के लिए बुलवाया था। महिला पैसे लेने ग्राम सैदा गई तो नवन ने उसे नशीला पेय पिला दिया। नवल ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। महिला को उसने 11 लाख रुपए वापस मांगने और बलात्कार की शिकायत थाने से करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता आरोपी की धमकी से डरकर शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई। 6 साल के बाद पीडि़ता ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो